एक्सप्लोरर

भरतपुर में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बोले, 'मोहम्मद बख्तियार खिलजी हराम**&$~ व्यक्ति था, उसने...'

Bharatpur News: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि अंग्रेजी गवर्नरों ने यह माना था जब तक हिंदुस्तान की शिक्षा नहीं बदली जाएगी तब तक हम उनको गुलाम बनकर नहीं रख सकते.

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े और डिप्टी सीएम डॉ. प्रेम चंद बैरवा मंगलवार (29 जुलाई) को महाराजा सूरजमल बृज यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में एक दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे. यहां राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में सम्बोधित करते हुए खिलजी बादशाह को हरामखोर कह दिया.

राज्यपाल ने अपने भाषण के दौरान कहा, "अंग्रेजों की शिक्षा पद्धति आज भी हमारे देश में जारी है जिसे बदलना जरूरी है. मोहम्मद बख्तियार खिलजी हरामखोर व्यक्ति था जिसने नालंदा विश्वविद्यालय को जला डाला था." 

'नालंदा विश्वविद्यालय के आयुर्वेद विशेषज्ञ से नहीं लिया इलाज'

उन्होंने आगे कहा, "उस जमाने में विश्व में सबसे बड़े दो विश्वविद्यालय नालंदा और तक्षशिला हमारे भारत देश में थे . लेकिन 1193 में मोहम्मद बख्तियार खिलजी आया था जहां वह बीमार हो गया था. बख्तियार के लोगों ने उनको कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय में आयुर्वेद के एक विशेषज्ञ है उनसे इलाज ले सकते हैं लेकिन बख्तियार ने कहा की ये लोग काफर है इनसे मै इलाज नहीं लूंगा." 

'कुरान के पन्नों पर दवाई लगाकर दी'

राज्यपाल ने बताया, "उसके बाद नालंदा विश्वविद्यालय के आयुर्वेद विशेषज्ञ ने बख्तियार खिलजी को कुरान के पन्नों में दवाई लगाकर दी. जब वह कुरान पढ़ता तो थूक लगाकर पन्ने बदलता और वह दवा उसके पेट में चली गई जिससे वह ठीक हो गया. लेकिन ठीक होने के बाद बख्तियार ने कहा इस तरह की शिक्षा पद्धति हमारे देश में नहीं है इसलिए नालंदा विश्वविद्यालय को जला दिया जाए." 

'9 मंजिला इमारत को जलाया'

उन्होंने ये भी कहा, "नालंदा विश्वविद्यालय की 9 मंजिला इमारत थी. जिसको जला दिया गया सारी किताबें जला दी गई, लेकिन नालंदा विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि किताबें जला दी गई हैं तो क्या ज्ञान तो हमारे दिमाग में है फिर से किताब लिख देंगे."

'नहीं बदल पाए शिक्षा पद्धति'

राज्यपाल ने भाषण के दौरान आगे कहा, "अंग्रेजी गवर्नरों ने यह माना था जब तक हिंदुस्तान की शिक्षा नहीं बदली जाएगी तब तक हम उनको गुलाम बनकर नहीं रख सकते और उन्होंने हमारी शिक्षा पद्धति को बदल दिया गुरुकुलों को खत्म कर दिया. लेकिन बड़ी विडंबना यह है कि आजादी के बाद भी हमारी शिक्षा पद्धति हम नहीं बदल पाए हैं. वही अंग्रेजों के जमाने की शिक्षा पद्धति चल रही है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर-दिल्ली रूट पर AI की नई फ्लाइट, पढ़ें अपने काम की खबर
जयपुर-दिल्ली रूट पर AI की नई फ्लाइट, पढ़ें अपने काम की खबर
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget