एक्सप्लोरर

हवाई जहाज के जरिए भी बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएगी राजस्थान सरकार, जानें पूरा प्लान

Rajasthan News: राजस्थान सरकार इस साल 56,000 से अधिक बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएगी. इनमें कुछ के लिए नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए हवाई यात्रा भी शामिल होगी.

Rajasthan News: राजस्थान के बुजुर्ग नागरिक अब हवाई सफर के जरिए भी मुफ्त तीर्थ यात्रा कर सकेंगे. सरकार इस साल छह हजार से ज्यादा बुजुर्ग नागरिकों को हवाई यात्रा के जरिए नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कराएगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन अगले हफ्ते से लिए जाएंगे.

नेपाल जाकर दर्शन करने वाले बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को हवाई सफर में थकावट ना हो, इसलिए एक ही दिन आने जाने के शेड्यूल में बदलाव भी किया गया है. सरकार जिन बुजुर्ग श्रद्धालुओं को पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए ले जाएगी, उन्हें वहां एक रात होटलों और गेस्ट हाउस में ठहराया भी जाएगा. 

क्या बोले मंत्री?

राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के मुताबिक सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर मुफ्त तीर्थ यात्रा के लिए जाने वाले बुजुर्ग श्रद्धालुओं की संख्या तीस हज़ार से बढ़ाकर छप्पन हज़ार की जा रही है. इसके साथ ही साधारण ट्रेनों से यात्रा कराने के बजाय स्पेशल एसी ट्रेनों से सफर कराया जाएगा. ट्रेन को आध्यात्मिक और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को आधार बनाकर सजाया भी जाएगा. ट्रेन के एक कोच को भजन और सत्संग हाल के तौर पर तैयार किया जाएगा. 

ट्रेन और जिन स्थानों पर बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को ठहराया जाएगा, वहां सिर्फ सात्विक भोजन ही परोसा जाएगा. कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का कहना है कि ट्रेन और रास्तों में बुजुर्ग श्रद्धालुओं की मदद के लिए राजस्थान सरकार के तमाम कर्मचारी भी ड्यूटी पर रहेंगे. उन्होंने इस बारे में अधिकारियों के साथ बैठक भी की है. 

वाघा बॉर्डर लिस्ट में शामिल

मंत्री जोराराम कुमावत का कहना है कि उनकी सरकार धार्मिक स्थलों के साथ ही अब देशभक्ति से जुड़े हुए स्थलों को भी अपनी यात्रा में शामिल कर रही है. इसके तहत सबसे पहले वाघा बॉर्डर को शामिल किया गया है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वाघा बॉर्डर काफी सुर्खियों में था. बुजुर्ग श्रद्धालु इसे देखना चाहते हैं. सिख धर्म की आस्था के अमृतसर और पटना साहिब को भी शामिल किया गया है. जिन जगहों पर ट्रेन नहीं जाती है,  वहां बुजुर्ग नागरिकों को एसी बसों से ले जाया जाएगा. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget