एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: 'बैंक अकाउंट्स फ्रीज' मामले पर भड़के अशोक गहलोत, कहा- 'बीजेपी के इशारों पर...'

Congress Bank Accounts Freeze: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखते हुए इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है.

Ashok Gehlot On Congress Bank Accounts Freeze: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को सील करने को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है. उन्होंने एक्स पर लिखा है कि बीजेपी के इशारो पर कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को सील कर दिया गया है. 

दरअसल, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''बीजेपी के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियों ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को सील कर दिया है. इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला कर अपने बैंक खातों को भरने वाली बीजेपी का डर जब कांग्रेस के नेताओं को तोड़कर भी खत्म नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसा तुच्छ कदम उठाया. कांग्रेस पार्टी बीजेपी की तरह सिर्फ धनबल से नहीं चलती है. ये बैंक खाते तो न्यायिक प्रक्रिया से रिकवर हो ही जाएंगे परन्तु बीजेपी का अलोकतांत्रिक चेहरा और पूरे देश में एक ही पार्टी का शासन रखने की फासीवादी सोच अब पूरी तरह उजागर होती जा रही है. देश की जनता को समझना चाहिए जब बीजेपी की गलत नीतियों का विरोध करने पर सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के साथ इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियां की जा सकती हैं तो ये तानाशाही सोच वाली सरकार आम लोगों के साथ तो किस प्रकार का व्यवहार कर सकती है?'' 

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा? 

बता दें कि कांग्रेस के बैंक अकाउंट्स फ्रीज होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बीजेपी पर जमकर बरसे. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''सत्ता के नशे में चूर, मोदी सरकार ने लोक सभा चुनाव के ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के Accounts Frozen कर दिए हैं. ये लोकतंत्र पर गहरा आघात है. बीजेपी ने जो असंवैधानिक धन इकट्ठा किया है, उसका इस्तेमाल वे चुनाव में करेंगे, लेकिन हमने क्राउडफंडिंग के जरिए जो पैसा इकट्ठा किया है, उसे सील कर दिया जाएगा. इसलिए हमने कहा है कि भविष्य में कोई चुनाव नहीं होंगे! हम न्यायपालिका से अपील करते हैं, कि इस देश में  Multi-Party System को बचाएं और भारत के लोकतंत्र को सुरक्षित करें. हम सड़कों पर उतरेंगे और इस अन्याय और तानाशाही के खिलाफ पुरजोर तरह से लड़ेंगे.'' 

राहुल गांधी और अजय माकन ने क्या कहा?

इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने बीजेपी पर आरोप लगाए और बीजेपी को पर जमकर निशाना साधा. तो वहीं कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, ‘‘हमारी याचिका पर आयकर विभाग और आयकर अपीलीय अधिकरण ने कहा है कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि 115 करोड़ रुपये बैंक खातों में रखे जाएं.  हम उससे ऊपर की राशि भी खर्च कर सकते हैं. इसका मतलब है कि 115 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं. यह 115 करोड़ रुपये की राशि हमारे चालू खाते से कहीं अधिक है.’’

ये भी पढ़ें: Kota News: कोटा में प्रशासन ने किया हॉस्टल सील, गाइडलाइन पालन में भारी अनदेखी

मो. मंजूर चिश्ती बिहार यूनिवर्सिटी के एलएस कॉलेज से बीएमसी और यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से एमजेएमसी किए हैं. मंजूर चिश्ती एबीपी न्यूज़ में बतौर फ्रीलांसर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता जगत में करीब एक साल का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget