एक्सप्लोरर

Kota News: कोटा में प्रशासन ने किया हॉस्टल सील, गाइडलाइन पालन में भारी अनदेखी

Kota hostel Seal: जिला प्रशासन की कोचिंग विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल संबंधी गाइडलाइन की पालना नहीं पाए जाने पर महावीर नगर प्रथम स्थित श्रीकृष्ण हॉस्टल को बंद करने के आदेश दिए गए हैं.

Rajasthan News: कोटा में महज डेढ माह में चार कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया और एक स्टूडेंट की तलाश 7 फरवरी से चंबल की घाटियों में की जा रही है, जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है. परिवार व एसडीआरएफ व निगम की टीमें लगातार उसकी चप्पे चप्पे पर तलाश कर रही है, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. वहीं दूसरी और हो रहे सुसाइड को लेकर जिला प्रशासन सख्ती के मूड में दिखाई दे रहा है और लगातार हॉस्टल द्वारा गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर हॉस्टल को सीज करने की कार्रवाई कर रहा है. 

राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की कोचिंग विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल संबंधी गाइडलाइन की पालना नहीं पाए जाने पर महावीर नगर प्रथम स्थित श्रीकृष्ण हॉस्टल को अंतरिम रूप से बंद करने के आदेश दिए गए हैं. जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने बताया कि 13 फरवरी को इस हॉस्टल में एक छात्र द्वारा कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वारा इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं.

हॉस्टल में पंखे में स्प्रिंग डिवाइस नहीं होने पर की कार्रवाई 
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बृजमोहन बैरवा ने बताया कि पुलिस थाना जवाहर नगर थाना अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार इस हॉस्टल में पंखे में स्प्रिंग डिवाइस नहीं पाया गया था. साथ ही विद्यार्थियों के अनुपस्थित रहने पर अभिभावकों को सूचित करने की कोई व्यवस्था नहीं पाई गई, ना ही विद्यार्थियों के आने-जाने संबंधी रिकॉर्ड का संधारण पाया गया. इतना ही नहीं हॉस्टल संचालन के लिए पंजीकरण, स्वीकृति इत्यादि भी नहीं पाए गए. काउंसलर एवं सुपरवाइजर की व्यवस्था भी नहीं थी. हॉस्टल में सफाई, वेंटीलेशन का स्तर भी संतोषजनक नहीं पाया गया.थानाधिकारी की इस रिपोर्ट के आधार पर  हॉस्टल का संचालन तुरंत प्रभाव से अंतरिम रूप से बंद करने के आदेश दिए हैं.

सात दिन में दूसरे हॉस्टल में जाएंगे यहां रह रहे स्टूडेंट
जिला कलेक्टर के आदेश के बाद कोटा में हॉस्टल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है और लोग अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं. जिन कमरों में स्टूडेंट रह रहे हैं उन्हें 7 दिन में दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट करने के आदेश दिए गए हैं. आयुक्त नगर निगम दक्षिण एवं थानाधिकारी को उक्त आदेश की 24 घंटे में पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं. साथ ही सभी हॉस्टल संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वह गाइड लाइन की अक्षरश: पालन करें.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Surya Mandir: सूर्य की किरणें सीधे प्रतिमा को देगी दिव्य चमक, 13 साल से हो रहा भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget