एक्सप्लोरर

Rajasthan: नया जिला बनते ही सांचौर में फायरिंग, बदमाशों ने शराब ठेकेदार पर दागी गोलियां

Sanchore News: सांचौर में हाईवे पर लग्जरी कार में सवार होकर आए बदमाशों ने स्कॉर्पियो गाड़ी पर फायरिंग कर शराब ठेकेदार की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.

Sanchore Crime News: राजस्थान में सोमवार सात अगस्त को 19 नए  जिलों की स्थापना हुई. इसमें सांचौर (Sanchore) को भी जिला बनाया गया. सुबह जहां सांचौर को जिला बनाया गया, वहीं शाम को खुलेआम बदमाशों ने यहां एक शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी. ये मामला सांचौर शहर का है, जहां हाईवे पर लग्जरी कार में सवार होकर आए बदमाशों ने स्कॉर्पियो गाड़ी पर फायरिंग कर शराब ठेकेदार की हत्या कर दी. बदमाशों द्वारा की गई शराब ठेकेदार की हत्या की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

दरअसल, शराब ठेकेदार लक्ष्मण देवासी ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार होकर सांचौर के नेशनल हाईवे 68 पर जा रहा था. इसी दौरान लग्जरी कार में सवार होकर आए बदमाशों ने शराब ठेकेदार की गाड़ी के आगे गाड़ी रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी. स्कॉर्पियो वाहन पर 6 राउंड फायर के निशान भी मौजूद हैं. मृतक लक्ष्मण देवासी के सिर में दो गोली लगी, जिससे उनकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.

सीसीटीवी में कैद हुई फायरिंग की घटना
वहीं इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में अज्ञात बदमाश एक लग्जरी कार से  मुंह पर कपड़ा बांध कर नीचे उतरते हैं और शराब ठेकेदार लक्ष्मण देवासी की स्कॉर्पियो पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगते हैं. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस के मुताबिक घटना शाम करीब पांच बजे हुई थी. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस उपअधीक्षक मांगीलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे.

आरोपियों की तलाश में जुटी  पुलिस
इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाई, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया. पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. गैंगवार की सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए हैं. शराब करोबारी की हत्या का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. पुलिस को गाड़ी से गोलियों के खोल भी मोके पर मिले हैं.

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है. वहीं वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है. पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. वहीं कहा जा रहा है कि बदमाश हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा.

Kota News: क्यों चुटकी बजाते मीटिंग से चले गए आयुक्त, पार्षदों ने कहा- 'जब तक माफी नहीं मांगते तब तक...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget