एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाड़िया के बेटे ने दिया कांग्रेस को झटका, चुनाव से पहले थामा BJP का दामन

Om Prakash Pahadiya Join BJP: राजस्थान BJP के अध्यक्ष CP जोशी ने कांग्रेस एक डूबता हुए जहाज बताया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का भविष्य अंधकार में है, बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है.

Om Prakash Pahadiya Join BJP: विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी दूसरी पार्टियों में सेंध लगाकर अपना कुनबा बढ़ा रही है. कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के बेटे ओम प्रकाश पहाड़िया भी बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए हैं. उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के रिश्तेदार बृजेन्द्र सिंह शेखावत भी बीजेपी में शामिल हो गए.बसपा (BSP) नेता अशोक वर्मा और रिटायर्ड आईएएस चंद्रमोहन मीणा ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है. इससे पहले 19 मई को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. 

कांग्रेस को बताया डूबता जहाज

इन नेताओं को बीजेपी में शामिल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है. जिसका भविष्य अंधकार में है.उन्होंने कहा कि बीजेपी में शामिल होने वालों को पता है कि वे जिस पार्टी में जा रहे हैं, उसके पास मजबूत नेतृत्व है. बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. जबकि ये लोग जानते है कि कांग्रेस ने वादाखिलाफी की है. कांग्रेस के भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है. वहीं बीजेपी के प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सदस्य अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से परेशान होकर ये लोग बीजेपी के साथ आए हैं. बीजेपी का परिवार लगातार बढ़ रहा है. कांग्रेस सरकार से लोगों का विश्वास उठ गया है. अब सीएम सिर्फ खोखली घोषणाएं कर रहे हैं.

कौन हैं ओम प्रकाश पहाड़िया

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के बेटे ओमप्रकाश पहाड़िया ने भारतीय राजस्व सेवा की नौकरी से स्वैच्छि सेवानिवृत्ति लेकर 2013 में भरतपुर के वैर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था. उन्हें बीजेपी के बहादुर सिंह कोली ने हरा दिया था. बाद में बहादुर सिंह कोली के सांसद निर्वाचित हो गए थे. इसके बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने पहाड़िया को टिकट नहीं दिया था.इससे पहले 2008 में इसी सीट से जगन्नाथ पहाड़िया के छोटे बेटे संजय पहाड़िया भी चुनाव हार गए थे. 2008 से पहले इस सीट पर पहाड़िया परिवार का ही वर्चस्व हुआ करता था.

बीजेपी में शामिल हुए बृजेन्द्र सिंह शेखावत पूर्व राष्ट्रपति प्रतीभा पाटील के रिश्तेदार हैं. वो 2008 में गुढ़ा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे. लेकिन बसपा उम्मीदवार राजेंद्र गुढ़ा ने उन्हें हरा दिया था. इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: बाड़मेर में किसान का बेटा बना दूल्हे राजा, 51 ट्रैक्टरों पर लेकर गया बारात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget