एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: अलवर के BJP सांसद को मंहगा पड़ गया यह बयान, चुनाव आयोग के नोटिस के बाद दी सफाई

Rajasthan Elections: तिजारा विधानसभा के बीजेपी सांसद बालकनाथ के एक बयान को को बूथ कैप्चरिंग से जोड़ कर देखा जा रहा है. इस बयान की जानकारी मिलने के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी किया है.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में अलवर जिले के तिजारा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बाबा बालकनाथ को सोमवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किया. वायरल वीडियो में बालकनाथ कथित तौर पर कह रहे हैं कि, कुल 1440 वोटों के मुकाबले 1450 वोट पड़ेंगे. दूसरी पार्टी के जो लोग अधिक 80-90 फीसदी मतदान करते हैं, उससे ज्यादा मतदान इस बार बीजेपी के पक्ष में उनके लोग करेंगे. 

वहीं इस वीडियो के आने के बाद निर्वाचन अधिकारी की ओर से बाबा बालकनाथ को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नोटिस दिया गया और दो दिनों के भीतर उनके बयान पर स्पष्टीकरण मांगा गया. दरअसल, वायरल वीडियो रविवार के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसमें अलवर से मौजूदा सांसद बालकनाथ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि, इस बार ऐसा मतदान होगा कि गांव में 1440 वोटों के मुकाबले 1450 पड़ेंगे. यह वीडियो सोमवार को सामने आया. वहीं वीडियो पर संज्ञान लेते हुए, तिजारा के निर्वाचन अधिकारी ने बालकनाथ को नोटिस देकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया. 

विपक्ष ने लगाया ये आरोप
वहीं इस बारे में बालकनाथ ने कहा कि, उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए यह बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, मैंने ये बातें सिर्फ कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए कही थीं. अगर नोटिस दिया गया तो मैं जवाब दूंगा. वहीं उनका यह वीडियो क्षेत्र में वायरल हुआ तो लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. विपक्ष के लोग इसे बीजेपी के बूथ कैप्चरिंग का प्लान बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब वोट 1440 हैं तो बाबा 1450 वोट कहां से डलवा देंगे.

राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग

राजस्थान में विधानसभा की सभी 200 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी. मतदान की तारीख 25 नवंबर है. पहले चुनाव आयोग ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 23 नवंबर की तारीख का एलान किया था. लेकिन इस दिन होने वाली हजारों शादियों को मद्देनजर चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला हुआ और इसे 25 नवंबर कर दिया गया. कई सामाजित संगठनों ने इसकी मांग की थी. नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. 

Rajasthan Election 2023: 'वसुंधरा राजे ने दो बार मेरी तारीफ की इसके लिए...', बीजेपी पर सीएम गहलोत का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget