एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के चुनाव पर न नशे का साया न बंदूक का खौफ, जानें मुस्तैद प्रशासन ने अब तक क्या-क्या किया

Rajasthan Elections: पुलिस महानिदेशक जयनारायण शेर ने बताया कि जोधपुर रेंज के पांच जिलो में हथियारों के 12,059 लाइसेंस हैं. इनमें से 11,656 हथियारों को पुलिस थाने में जमा करवा दिया गया है.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होंगे और 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. ऐसे में पुलिस शांति पूर्वक विधानसभा चुनाव करवाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. चुनाव को देखते हुए कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर रोक लगाने के लिए जोधपुर (Jodhpur) रेंज में अब तक 476 हिस्ट्री शीटरों को पाबंद किया जा चुका है. साथ ही 11,656 लाइसेंसी हथियार अलग-अलग पुलिस थानों में जमा करवाए जा चुके हैं. संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी के लिए 1,200 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं.

पुलिस महानिदेशक जयनारायण शेर ने बताया कि रेंज के जोधपुर ग्रामीण फलोदी, बालोतरा, जैसलमेर, बाड़मेर जिले में कड़ी जांच और तलाशी ली जा रही है. इसी के तहत एक सितंबर से छह नवंबर तक 811 में से 476 हिस्ट्रीशीटरों को पाबंद करवाया जा चुका है. जोधपुर रेंज के पांच जिलो में हथियारों के 12,059 लाइसेंस हैं. इनमें से 11,656 हथियारों को पुलिस थाने में जमा करवा दिया गया है. 1,920 बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई है.

1200 पुलिसकर्मी तैनात
वहीं एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम)-15, एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम)-15 सहित कुल 30 टीमें और 1200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. साथ ही 100 से अधिक संवेदनशील मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया है. संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की तलाशी ली जा रही है. रेंज आईजी ने बताया कि एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम) की 15 टीमें और एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) की 15 टीम का गठन किया गया जा चुका है. इनके लिए 600-600 पुलिसकर्मी तैनात किए गए.

पकड़े गए ये मादक पदार्थ
रेंज आईजी जयनारायण शेर ने आगे बताया कि अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कर 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 13,260 किलो डोडा, 355 ग्राम स्मैक, 173 ग्राम एमडी, 1,267 किलो अफीम, 5000 से अधिक नशीली गोलियां जब्त की गई हैं. वहीं अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर 415 एफआईआर दर्ज कर 256 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 33,164 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है. जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव की टीम ने पांच और बाड़मेर पुलिस ने एक बदमाश को राजभाषा में नियुक्त करवाया.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: उदयपुर में जंगल गए युवक पर तीन भालुओं ने किया हमला, ग्रामीणों ने ऐसे बचाई जान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget