एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कांग्रेस पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को पीसीसी चीफ की हिदायत, कहा- 'बिना समय गंवाए अपने-अपने...'

Rajasthan Election 2023: प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि सात दिन में निर्धारित प्रोफार्मा में कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत करने का निर्देश

Rajasthan Election 2023: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर में हुई. जहां पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा (govind singh dotasara) ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारीगण को संगठन के कार्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है. इसलिये बिना समय गवाये सभी लोग अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन में लग जायें. उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि सात दिन में कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत करें.

उन्होंने कहा कि सभी जिलाध्यक्षगण वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से सलाह लेकर तथा जिले में संगठन एवं पार्टी के लिये काम करने वाले निष्ठावान लोगों को प्राथमिक देकर जिला कार्यकारिणी में शामिल करें. उन्होंने कहा कि सभी जिलाध्यक्षगण अगले तीन दिन में अपने-अपने जिलों की ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक बुलाकर ब्लॉक, मण्डल, बूथ एवं ग्राम पंचायत स्तर तक की कार्यकारिणी सदस्यों से सम्पर्क करें. जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में सभी पार्षदगण, मण्डल अध्यक्षगण, अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्षगण, सहकारी समितियों के अध्यक्षगण को भी शामिल करने की बात कही है. 

'दायित्व किए जा रहे तय' 

इस बैठक में बताया गया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिये नये दायित्व तय किये जा रहे हैं. जिसके तहत उपाध्यक्षगण सम्भाग स्तर पर, महासचिवगण जिला स्तर पर एवं सचिवगण विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले मण्डल एवं ब्लॉक अध्यक्षगण को पुरूस्कृत किया जायेगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समक्ष पुरस्कार प्रदान किया जायेगा.

पीसीसी चीफ ने कहा कि राजस्थान के 53 विधानसभा क्षेत्र जहां पिछले तीन चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है, उन विधानसभा क्षेत्रों में विशेष दायित्व प्रदेश सचिवों को प्रदान किये जाएंगे जो कि अपने क्षेत्राधिकार वाले निर्धारित विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मजबूती एवं विधानसभा चुनावों में विजय के लिये कार्य करेंगे. 

व्हाट्स ग्रुप से होगा काम 

सभी उपाध्यक्षों, महासचिवगण एवं सचिवगणों के वाट्सएप ग्रुप बनाये जायेंगे, जिसमें प्रदत्त दायित्वों के प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करना आवश्यक होगा. उन्होंने कहा कि इन वाट्सएप ग्रुप में जो पदाधिकारी सूचना नहीं देगा उसे निष्क्रिय माना जाकर हटा दिया जायेगा.  उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों को पहचान पत्र प्रदान किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि अगस्त माह की 17 अथवा 18 तारीख को पुन: प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षगण की संयुक्त बैठक आयोजित होगी जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारीगण के कार्यों की समीक्षा की जायेगी.  उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों की द्वारा दायित्वों को निर्वहन संतोषजनक रूप से नहीं किया जायेगा उन्हें जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जायेगा.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: PM नरेंद्र मोदी की नागौर के खरनाल में सभा 28 को, इस योजना के 18 हजार करोड़ रुपये जारी करेंगे

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget