एक्सप्लोरर

Rajasthan News: हैरान करने वाला है इन दिव्यांग खिलाड़ियों का संघर्ष, देश के लिए जीते मेडल  

Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर में 21वीं राष्ट्रीय पैरा स्वीमिंग चैंपियनशिप की शुरुआत हुई है. किसी के हाथ-पैर नहीं हैं तो कोई देख नहीं सकता. फिर भी इन खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है. 

Rajasthan Swimming Championship: दंगल, मिल्खा सिंह, साइना जैसी कई स्पोर्ट्स पर्सन की फिल्में आपने देखी होंगी. सभी में ऊंचाइयों तक पहुंचने से जुड़ी संघर्ष की कहानियां बताई गई हैं. इनका संघर्ष समाज, परिवार या खेल का ही रहा लेकिन आपको ऐसे दिव्यांग खिलाड़ियों (Disabled players) के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका संघर्ष इन सबके साथ खुद से भी रहा. किसी के हाथ-पैर नहीं हैं तो कोई देख नहीं सकता. फिर भी इन्होंने देश का नाम रोशन किया. किसी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर लर गोल्ड जीता तो किसी ने सिल्वर. आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों और इनके संघर्ष के बारे में.

कानों में गूंजते थे ताने 
मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी सतेंद्र सिंह दोनों पैरों से मुश्किल से चल पाते हैं. उन्होंने बताया कि बचपन में गांव के पास वेसली नदी में तैरते रहते थे. गांव वाले दिव्यांग होने की वजह से ताने मारते थे. तानों से निराश नहीं हुआ बल्कि तानों को आगे बढ़ने के लिए सीढ़ी बना लिया. वर्ष 2007 में डॉ वीके डबास से मिला और फिर जिंदगी को मिशन और मंजिल मिल गई. डबास सर ने तैराकी सिखाई और फिर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेना शुरू किया. जब भी तैरता था तो ताने कानों में गूंजते थे. उन्हीं से ताकत मिली और वर्ष 2009 से राष्ट्रीय पैरालम्पिक के बाद से अब तक एक के बाद एक 24 गोल्ड मेडल जीत चुका हूं. जून 2018 को अपनी पैरा रिले टीम के माध्यम से इग्लिश चैनल को तैरकर पार किया. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैरालम्पिक तैराक चैंपियनशिप में एक गोल्ड के साथ 3 मेडल हासिल किए. राज्य सरकार ने विक्रम अवार्ड से नवाजा. वर्ष 2020 में राष्ट्रपति ने तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से सम्मानित किया. ये पुरस्कार पहली बार किसी दिव्यांग पैरा तैराक खिलाड़ी को दिया गया है. वर्तमान में इंदौर में कमर्शियल टैक्स विभाग में कार्यरत हूं.


Rajasthan News: हैरान करने वाला है इन दिव्यांग खिलाड़ियों का संघर्ष, देश के लिए जीते मेडल  

पहली महिला जिन्होंने गोल्ड जीता
महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली कंचन माला पांडे को दिखता नहीं है फिर भी देश की पहली महिला हैं जिन्होंने वर्ल्ड लेवल चैंपियनशिप में ब्लाइंड कैटेगरी में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता हो. कंचन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. कंचन ने बताया कि जन्म से ही दृष्टिहीन हूं. पिता नेशनल खिलाड़ी थे, इसलिए खेलों के प्रति शुरू से ही रूझान था. 10 साल की उम्र से ही तैराकी शुरू कर दी थी. जीते हुए मेडल ही मोटीवेशन बने. पति विनोद देशमुख का बहुत सपोर्ट रहा. 6 महीने पहले बच्चे का जन्म हुआ और जैसे ही डॉक्टर्स ने फिटनेस सर्टिफिकेट दिया तो तुरंत स्वीमिंग प्रेक्टिस दोबारा शुरू की.


Rajasthan News: हैरान करने वाला है इन दिव्यांग खिलाड़ियों का संघर्ष, देश के लिए जीते मेडल  

भाई की शादी में गंवाए हाथ, अब तक 125 मेडल जीते
महाराष्ट्र पुणे के खेल अधिकारी सुयश नारायण जाधव ने बताया कि वर्ष 2004 में भाई की शादी के दौरान करंट लगने से उनके दोनों हाथ काटने पड़े थे. स्वीमिंग तो बचपन से करते थे, लेकिन इस हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी. पिता नारायण जाधव ने हिम्मत दी कि मैं बिना हाथ के भी कुछ भी कर सकता हूं. पिता तैराक थे और नेशनल लेवल पर मेडल जीतना चाहते थे, उन्होंने मुझे अपना सपना बताया और उनका सपना पूरा करना मेरा उद्देश्य बन गया. इंटनरेशनल लेवल पर 5 गोल्ड सहित 21 मेडल जीत चुके हैं और राष्ट्रीय और स्टेट चैंपियनशिप सभी मिलाकर अब तक 125 मैडल जीत चुके हैं.


Rajasthan News: हैरान करने वाला है इन दिव्यांग खिलाड़ियों का संघर्ष, देश के लिए जीते मेडल  

पैर नहीं तो हाथों से चलते है, जीते मेडल
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी विमलेश निशाद जन्म से ही दोनों पैरों से चलने में असमर्थ हैं. चलने के लिए हाथों का इस्तेमाल करते है. निराशा के बादल उनके जीवन में हर रोज ही बरसते थे. कभी समाज के तानों के रूप में तो कभी किसी और रूप में. लेकिन कुछ कर गुजरने का जज्बा हमेशा से दिल में लिए हुए थे. गांव से ही यमुना नदी निकलती है जिसमें तैरकर हर रोज स्कूल जाते थे. तैराकी तो बचपन में ही सीख ली थी लेकिन कभी पैरालंपिक प्रतियोगिता के बारे में नहीं सोचा. 


Rajasthan News: हैरान करने वाला है इन दिव्यांग खिलाड़ियों का संघर्ष, देश के लिए जीते मेडल  

एक दिन एक कोच के संपर्क में आए तो उनसे अत्यधिक प्रभावित हुए. उस कोच के प्रशिक्षण में 6 वर्षों तक पैरा तैराकी का कठौर परिश्रम किया. फिर 2009 में कोलकाता में 50 मीटर पैरा स्विमिंग में हिस्सा लिया और पहले ही प्रयास में सिल्वर मेडल जीत लिया. अब तक राज्य स्तरीय पैरा स्विमिंग प्रतियोगिता में कुल 11 (सिल्वर और कांस्य) पदक जीत चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan के इस जिले में फैली संक्रामक बीमारी, बच्चों की हथेलियों से निकल रहा खून, मिले 35 मरीज

Rajasthan News: राजस्थान के 375 गांव में गर्मी की दस्तक के साथ गहराने लगा पेयजल संकट, प्रशासन ने तैयार किया एक्शन प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget