एक्सप्लोरर

Rajasthan News: एक्टर सोनू सूद के कामों से इतना प्रभावित हुआ शख्स, मिलने के लिए साइकिल से निकला मुंबई, धौलपुर में हुआ स्वागत

Dholpur News: हरिओम साईकिल से ही मुंबई के लिए निकल पड़ा है. आज वह धौलपुर पहुंचा तो उसके जज्बे को देख कर धौलपुर पुलिसकर्मियों द्वारा हरिओम को माला और साफा पहनकर उसका स्वागत किया.

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में आज पुलिस द्वारा एक ऐसे व्यक्ति का माला पहनाकर और साफा बांध कर स्वागत किया गया जो अभिनेता सोनू सूद द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर सोनू सूद को धन्यवाद देने के लिए आगरा से साइकिल लेकर मुंबई के लिए चल पड़ा. कहते हैं कि दीवानगी जब चढ़ती है तो न उम्र देखती है और ना ही बीमारी ना दूरियां ना खामोशियां, वह तो बस दीवानगी होती है. उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी हरिओम के साथ भी कुछ ऐसा हुआ कि वह फिल्म अभिनेता सोनू सूद द्वारा की गई कोरोना काल में समाज सेवा से हरिओम प्रभावित हो गया और आगरा से मुंबई के लिए साइकिल पर सफर करने निकल पड़ा. 

आगरा से मुंबई के लिए निकले साइकिल से  
जानकारी के अनुसार बताया गया है की आगरा निवासी हरिओम अभिनेता सोनू सूद द्वारा कोरोना महामारी के समय और समय - समय पर गरीबों की मदद करने से इतना प्रभावित हो गया की अपने आप को मुंबई जाने से रोक नहीं सका. हरिओम साईकिल से ही मुंबई के लिए निकल पड़ा है. आज हरिओम साइकिल से जब धौलपुर पहुंचा तो उसके जज्बे को देख कर धौलपुर पुलिसकर्मियों द्वारा हरिओम को माला और साफा पहनाकर उसका स्वागत किया. 

इसी बात से हुए प्रभावी
हरिओम उत्तर प्रदेश के आगरा जिला का रहने वाला है. परचून की दुकान पर मजदूरी कर अपना गुजारा करता है. हरिओम साइकिल से ही मुंबई जा रहा है. हरिओम ने साईकिल पर सोनू सूद की फोटो लगा रखी है और साइकिल के पीछे एक बक्सा टाइप का बांध रखा है. हरिओम सोनू सूद द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए उसका धन्यवाद देने के लिए निकल पड़े है.  कहने को देश में अभिनेता बहुत है, लेकिन जो कोरोना महामारी के समय और जब भी जरुरत होती है, अभिनेता सोनू सूद जरूरतमंद की मदद करने में पीछे नहीं रहते है. इसी बात से प्रभावी होकर हरिओम साईकिल से ही मुंबई के लिए चल पड़े है. 

लोगों ने जज्बे को किया सलाम
हरिओम साइकिल से ही सोनू सूद से मिलने चल पड़े है. आगरा से जब वह धौलपुर पहुंचे तो राजस्थान पुलिस ने उनके जज्बे को सलाम करते हुए ASI अशोक सिंह, समाजसेवी सचिन शैडवाल, रहमान मिर्जा ने उन्हें साफा व माला पहनाकर स्वागत किया और उनके जज्बे को सलाम किया. इस दौरान पुलिस कांस्टेबल नेटवर्क सिंह, होमगार्ड पुलिस कर्मी महेश, सहित अन्य लोगों ने हरिओम का स्वागत किया.

क्या कहना है साइकिल सवार हरिओम का 
साइकिल सवार ने बताया है कि मेरा नाम हरिओम है और में मुंबई जा रहा हूँ सोनू सूद से मिलने. उनका धन्यवाद करने, उनकी बहुत सी चीजे है जो मुझको अच्छी लगती है. कोरोना काल से लेकर अब तक हर किसी की मदद करना, हर इंसान के साथ दुःख में खड़े रहना, इनसे प्रभावित होकर में मुंबई जा रहा हूं. देश में अभिनेता तो बहुत है, लेकिन जो समाज सेवा सोनू सूद ने की है, ऐसी कोई नहीं कर सकता. सोनू सूद गरीबों के लिए हमेशा खड़े नजर आते है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: ‘चार सालों तक सोते रहे, अब यात्राएं कर रहे हैं’, सचिन पायलट का BJP पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget