एक्सप्लोरर

Rajasthan: उदयपुर-अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी डेमू, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने दिखाई हरी झंडी

Rajasthan: राजस्थान के मेवाड़ से गुजरात को जोड़ने के लिए बड़ा तोहफा मिला है. यहां डेमू ट्रेन की शुरुआत हो गई है, जो रोजाना चलेगी. इसे सीपी जोशी ने हरी झंडी दिखाकर चित्तौड़गढ़ से रवाना किया है. 

Udaipur-Ahmedabad DEMU Train: राजस्थान ने विधानसभा चुनाव को पांच महीने रह गए हैं. ऐसे में चुनाव आने से पहले सीएम गहलोत (Ashok Gehlot) लगातार घोषणाओं पर घोषणाएं कर रहे हैं. वहीं केंद्र सरकार भी इस मामले में पीछे नहीं है. केंद्र से भी लगातार राजस्थान को बहुत कुछ दिया जा रहा है. अब राजस्थान के मेवाड़ से गुजरात को जोड़ने के लिए बड़ा तोहफा मिला है. यहां डेमू ट्रेन की शुरुआत हो गई है, जो रोजाना चलेगी. इसे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने हरी झंडी दिखाकर चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) से रवाना किया है. 

इसके चलते गुजरात जाने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा. इससे वो गुजरात आसानी पहुंच पाएंगे और वहां से आ पाएंगे. दरअसल, कई वर्षों के इंतजार के बाद राजस्थान को गुजरात से सीधा रेलमार्ग से जोड़ने के लिए ब्रॉडगेज लाइन का काम पूरा हुआ था, जिसके बाद अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन की शुरुआत की थी. इसके बाद उदयपुर से गुजरात जाने वाले यात्रियों को बस के भारी भरकम किराए से निजात मिली.

इस स्टेशन से होगी ट्रेन की शुरुआत
अब इस ब्रॉडगेज लाइन पर डेमू ट्रेन की शुरुआत कर दी गई है. यह चित्तौड़गढ़ से अहमदाबाद के असारवा जाएगी. चित्तौड़गढ़ से चलकर यह ट्रेन सुबह 11.25 बजे उदयपुर पहुंचेगी. फिर यहां से छोटे स्टेशनों से होते हुए डूंगरपुर और फिर असारवा पहुंचेगी. ब्रॉडगेज लाइन बनने के बाद मेवाड़ के रेल यातायात में लगातार विकास हो रहा है. क्योंकि यहां उदयपुर-अहमदाबाद तक के लिए अब तक 4 ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है. ट्रेन की शुरुआत करने वाले कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने संबोधन देते हुए कहा कि पूरे देश के साथ मेवाड़ और चित्तौड़ में भी बीते 9 साल में रेलवे ने ऊंचा मुकाम हासिल किया.

उन्होंने कहा कि अब उदयपुर एयरपोर्ट की तर्ज पर चित्तौड़गढ़ को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा.  उन्होंने यह भी कहा कि उदयपुर-अहमदाबाद ब्राडगेज कनेक्टिविटी के बाद चित्तौड़गढ़ चंदेरिया से अहमदबाद के लिए तीन ट्रेनें चल रही है. अब यह चौथी ट्रेन शुरू हो गई. यह ट्रेन रोजाना चित्तौडगढ़ से अहदाबाद तक चलेगी. घोसुंडा, पांडोली और नेतावल जैसे हर छोटे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव होगा.

Rajasthan Election 2023: सीपी जोशी की टीम में उदयपुर के किसी नेता को नहीं मिली जगह, क्या टिकट दावेदारों की होड़ है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget