एक्सप्लोरर

Rajasthan: दौसा में 15 बीघा जमीन नीलामी मामले ने पकड़ा तूल, किसान नेता राकेश टिकैत पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, जानिए क्या कहा

Dausa News: किसान नेता राकेश टिकैत दौसा के ढाणी पहुंचे. वहां उन्होंने मृतक किसान के परिवार से मुलाकात करते हुए पूरे प्रकरण की जानकारी ली. उन्होंने वहां राज्य सरकार पर भी टिप्पणी की.

Rakesh Tikait: किसान नेता राकेश टिकैत दौसा जिले के उपखंड मुख्यालय रामगढ़ पचवारा की जामुन वाली ढाणी पहुंचे. वहां उन्होंने ढाणी के मृतक किसान की जमीन नीलामी प्रकरण की जानकारी ली एवं पीड़ित परिवार से रूबरू हुए. मगर पीड़ित परिवार को किसान नेता राकेश टिकैत से पूर्व ही राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा न्याय दिलाने को लेकर ढाणी से मिल कर चुके थे.

आपको बता दें कि हाल ही में बैंक के बकाया कर्ज ना चुकाने पर बैंक ने किसान कजोड़ मीणा की 15 बीघा जमीन नीलाम कर दी थी.

किसान नेता ने कही ये बातें
किसान नेता राकेश टिकैत पीड़ित परिवार से मिले. मगर उससे पहले आसपास के लोगों से मिलकर पीड़ित परिवार की जमीन नीलामी को लेकर लोगों से रायशुमारी की. उन्होंने वहां पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही. किसान नेता राकेश टिकैत बुधवार की देर रात पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई.

वहीं जमीन नीलामी को लेकर कई किसानों ने अपनी पीड़ा किसान नेता के सामने व्यक्त की. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रशासन, बैंक कर्मचारियों व भू माफियाओं की मिलीभगत से करोड़ों की जमीन को सात लाख के कर्जे में नीलाम कर दिया गया. ऐसे अधिकारियों, बैंक कर्मियों व प्रशासन के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया जाना चाहिए. 

क्या है मामला
किसान नेता ने कहा कि किसान की जमीन नीलामी प्रकरण को लेकर प्रशासन से वार्ता करेंगे साथ ही किसानों को इकट्ठा कर उन्हें जागरूक किया जाएगा. वहीं उन्होंने राजस्थान की जमीन पर पांव रखने को लेकर जवाब देते हुए कहा कि मैं नांन पॉलिटिक्स हूं. चुनावों से मेरा कोई लेना देना नहीं है. किसानों का हितैषी हूं, जहां किसानों पर अत्याचार किया जाएगा वहां पर मैं जाऊंगा. आपको बता दें कि किसान ने राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक से कर्ज लिया था. लेकिन उसे चुकाने में असफल रहा. बैंक ने उन्हें सेटलमेंट के लिए भी बुलाया लेकिन वे पेश नहीं हुए. इसलिए कानून के तहत उनकी जमीन प्रशासन ने नीलाम कर दी गई. एसडीएम मिथलेश मीणा ने खुद इस बारे में जानकारी साझा की थी.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan Weather Report: राजस्थान के इन जिलों में जोरदार बारिश के साथ गिरेंगे ओले, फिर सताएगी शीत लहर

Trending News : दादा की 50 साल पुरानी निशानी को बचाने के लिए इस शख्स ने किया कमाल, हाइड्रा क्रेन से शिफ्ट करा दी झोपड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget