एक्सप्लोरर

Rajasthan में इस महीने में होते हैं सबसे ज्यादा अपराध, हफ्ते में इस दिन अपराधी भी रहते हैं 'छुट्टी' पर

Rajasthan Crime Graph: मई से अपराधों का ग्राफ बढ़ना शुरू होता है, जुलाई माह में सबसे ज्यादा पहुंच जाता है. इसके बाद गिरना शुरू होता है और नवम्बर में नीचे गिर जाता है.

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) की तरफ से वर्ष 2017 से लेकर 2022 तक के राजस्थान में दर्ज एफआईआर (FIR) या कहें घटित अपराधों के आंकड़े जारी किए गए हैं. आंकड़े भी वैसे नहीं कि पूरे साल में कितने अपराध, किन किन धाराओं में अपराध जबकि इसके साथ हर दिन के आंकड़े जारी किए गए हैं. इसमें कुछ चौंकाने वाली बातें भी सामने आई हैं. जैसी कि साल के 12 माह में 6 माह तक अपराधों के आकडों का ग्राफ हाई चला जाता है. यहीं नहीं हफ्ते के दिनों की बात करें तो वीकेंड अपराध नहीं होते हैं. पुलिस की तरफ से यह तक आंकड़े जारी किये गए कि माह में कौन से दिन ज्यादा अपराध होते हैं. जानिए राजस्थान के अपराधों का ग्राफ (Rajasthan crime graph) क्या कहता है.

इन 6 माह में होता है ज्यादा अपराध
राजस्थान पुलिस के जारी अपराधों के ग्राफ पर नजर डालें तो राजस्थान में पर्यटन सीजन के महीनों में अपराध कम हो जाते हैं. राजस्थान में मुख्य पर्यटन सीजन अक्टूबर से जनवरी या फरवरी तक रहता है. यहां बड़ी तादात में पर्यटक आते हैं. इस समय अपराधों का ग्राफ गिर जाता है. वहीं मई से अपराधों का ग्राफ बढ़ना शुरू होता है. यह बढ़ता बढ़ता जुलाई माह में सबसे ज्यादा स्तर पर पहुंच जाता है. वहीं इसके बाद गिरना शुरू होता है और अंतिम अक्टूबर तक रेड लाइन के ऊपर रहता है और नवम्बर में नीचे गिर जाता है. 

छुट्टियों के समय नहीं होते हैं अपराध
माहवार अपराध की तो हमने बात की, अब हफ्ते में कौनसे दिन अपराध ज्यादा होते हैं वह भी देख लेते हैं. राजस्थान में सोमवार से शुक्रवार तक अपराधों का ग्राफ रेड लाइन के ऊपर होता है. इसके बाद शनिवार आते ही ग्राफ नीचे गिर जाता है और रविवार को भी नीचे ही रहता है. यानी राजस्थान में छुट्टियों के दिनों में अपराध घटित नहीं होता है. इसका एक उदाहरण यह भी है कि नवम्बर और दिसंबर में साल में सबसे कम अपराध होते हैं क्योंकि इन दोनों माह में भी छुट्टियां काफी होती हैं. छुट्टियों पर अधिकतर लोग घर पर ही रहते हैं और कुछ ही छुट्टियों पर बाहर का प्लान बनाते हैं. 

अपराधों का गढ़ राजधानी जयपुर
राजस्थान में पिछले 6 साल में 4 नवम्बर 2022 तक करीब 15.67 लाख एफआईआर दर्ज हुई जिसमें से 94.02 प्रतिशत मामलों का निस्तारण हो चुका है. अपराधों के मामले में राजधानी अव्वल है. यहां राजस्थान के कुल अपराधों का 18.4 प्रतिशत अपराध हुआ है. इसी प्रकार दूसरे नम्बर पर अजमेर 12.6%, फिर उदयपुर 11.6%, भरतपुर 10.8%, बीकानेर 10% और जोधपुर में 9.6% प्रतिशत अपराध हुआ.

Rajasthan News: क्रिकेट मैच में हार के बाद खिलाड़ियों को कुचलने की कोशिश, चैंपियन ट्राफी भी लूट ले गए बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget