एक्सप्लोरर

कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार, गोविंद सिंह डोटासरा बोले- 'सीएम की चल नहीं रही, दिल्ली से आई पर्ची...'

Rajasthan Politics: गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया कि बीजेपी में आपस में जबरदस्त खींचतान है. नेता एक दूसरे को कमजोर करने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी को कांग्रेस के बारे में बोलने का हक नहीं.

Rajasthan Politics: राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच नजदीकियों को लेकर बीजेपी के तंज पर कांग्रेस पार्टी ने पलटवार किया है. प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बीजेपी को हमारी पार्टी के बारे में टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है. 

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "राजस्थान में ना तो मुख्यमंत्री की चलती है और ना ही प्रदेश अध्यक्ष की चलती है. राजस्थान में सारे फैसले दिल्ली से आई पर्चियों के जरिए होते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में जनता परेशान है और उसके बड़े नेता लोगों की समस्याएं दूर करने के बजाय हमारी पार्टी के बारे में टीका टिप्पणी कर रहे हैं.

'गहलोत-पायलट में मनमुटाव नहीं'
डोटासरा ने आगे कहा, अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच कोई मनमुटाव नहीं है. सभी लोग साथ बैठकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं. मुझे सौ फीसदी सभी का सपोर्ट मिल रहा है.

'बीजेपी में खींचतान'
गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया कि बीजेपी में आपस में जबरदस्त खींचतान है. नेता एक दूसरे को कमजोर करने में लगे हुए हैं. यूपी के लोगों को हमारी पार्टी के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है. 

राजेंद्र राठौड़ ने कसा था तंज
बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सोमवार (16 जून) को प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अशोक गहलोत और सचिन पायलट के मिलने पर तंज कसा था. उन्होंने कहा था कि और कहा था कि यह बड़े तूफान के आने से पहले की शांति है और आने वाले दिनों में दोनों नेताओं के बीच कुछ बड़ा होने वाला है.

'गहलोत-पायलट मजबूरी में मिले'
बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ का कहना है कि दोनों नेता गहलोत और पायलट मजबूरी में एक दूसरे से मिल रहे हैं. बीजेपी के इसी तंज पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार किया है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget