एक्सप्लोरर

Rajasthan: राहुल गांधी के मानगढ़ दौरे से पहले वागड़ में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, सुखविंदर-डोटासरा ने लिया तैयारियों को जायजा

Rajasthan Politics: कांग्रेस राजस्थान प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एक हफ्ते में दूसरी बार वागड़ आए. राहुल गांधी बुधवार को मानगढ़ के दौरे पर रहेंगे.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही सभी राजनीति पार्टियां एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रही हैं. मतदाताओं को रिझाने के लिए सियासी जमातें लगातार दौरे कर रही हैं. प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस भी जनजातीय क्षेत्रों में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है. इसी क्रम में बुधवार (9 अगस्त) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी आदिवासी दिवस पर आदिवासियों के सबसे बड़े आस्था धाम मानगढ़ में सभा करने वाले हैं.

मानगढ़ धाम बांसवाड़ा में है और डूंगरपुर, बांसवाड़ा वागड़ क्षेत्र कहलाते हैं. राहुल गांधी के यहां आने से पहले कांग्रेस जोरशोर से तैयारियां कर रही है. कांग्रेस राजस्थान प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एक हफ्ते में दूसरी बार यहां का दौरा कर चुके हैं. इस बीच बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी यहां दो दिन के दौरे पर रहे. इस दौरान कांग्रेस केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमलावर रही, तो बीजेपी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. 

राहुल गांधी पर गोविंद सिंह डोटासरा ने क्या कहा?

कांग्रेस राजस्थान प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एक हफ्ते में दूसरी बार वागड़ आए. इस बार मौका था डूंगरपुर के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष वल्लभारम पाटीदार का शपथ ग्रहण समारोह का, इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन भी हुआ. इस कार्यक्रम के समय ऊहापोह की स्थिति देखे को मिली, जब राज्यमंत्री शंकर लाल यादव मंच पर नहीं बैठे. उन्हें बुलाने के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष दोनों गए लेकिन वह नीचे ही बैठे रहे. सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा, 'यह दूरियां मिटेंगी और बांसवाड़ा की 4 सीटों पर कांग्रेस जीतेगी.' संबोधन में डोटासरा ने सभी को एक होने की नसीहत दी. राहुल गांधी की सदस्यता की बहाल होने पर कहा कि, 'शेर फिर संसद में आ गया है. जनता के मुद्दे उठाएगा.'

टिकट के लिए दौड़ लगाने वालों सीपी जोशी की नसीहत

इस दौरान कांग्रेस सम्मेलन के अलावा डूंगरपुर में बीजेपी का भी सम्मेलन हुआ. यहां अपने संबोधन में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस पर जबानी हमला बोला. उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को नसहीत देते हुए कहा कि टिकट के दौड़ के लिए जयपुर के चक्कर नहीं लगाएं. ऐसे लोग अपने क्षेत्र में लोगों के साथ रहें, इससे उनकी साख बनेगी तो टिकट मिल ही जाएगा. सीपी जोशी ने राजस्थान में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार को महिला अत्याचार, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे के जरिये लगातार घेरने की कोशिश करते नजर आए. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan: पूर्व सरपंच की पहल पर टॉपर बेटियों ने भरी उदयपुर की उड़ान, जानें- पहले हवाई सफर को लेकर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget