एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान में कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका! BJP में शामिल हो सकते हैं MLA महेंद्रजीत सिंह मालवीय

Mahendrajeet Singh Malviya: राजस्थान में कांग्रेस विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

Rajasthan News: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी जोर शोर से चल रही है. इस बीच बड़े नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला भी लगातार जारी है. बीते दिनों महाराष्ट्र में कांग्रेस (Congress) के दो बड़े नेताओं ने बीजेपी (BJP) और शिवसेना शिंदे गुुट को ज्वाइन किया. अब राजस्थान में भी ऐसे ही भूचाल की आहट सुनाई दे रही है. राजस्थान में कांग्रेस विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय (MLA Mahendrajeet Singh Malviya) के सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे प्रदेश में पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है.

राजस्थान में बांसवाड़ा के बागीदौरा से मौजूदा विधायक महेंद्रजीत बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. वह इससे पहले यहां के सांसद रह चुके हैं. राजस्थान की पिछली गहलोत सरकार में वह जल संसाधन और सिंचाई मंत्री थे. सूत्रों के मुताबिक मालवीय कांग्रेस से नाराज हैं. गौरतलब है कि 14 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में सोनिया गांधी के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान मालवीय जयपुर नहीं आए थे.

कब-कब जीते मालवीय?
बागीदौरा विधानसभा सीट मेवाड़ क्षेत्र का हिस्सा है, जो जिलों के पुनर्गठन से पहले बड़े पैमाने पर भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर के पुराने जिलों तक फैला हुआ है. मालवीय पहली बार 2008 में जनता दल (यूनाइटेड) के जीतमल खांट को 45,000 वोटों से हराकर विधायक बने थे. वहीं 2003 में खांट ने मालवीय को 6 हजार वोटों से हराया था. इसके बाद 2013 में मजबूत सत्ता विरोधी लहर के बावजूद जब कांग्रेस सिर्फ 21 सीटों पर सिमट गई थी, तब मालवीय ने बीजेपी के खेमराज गरासिया को हराकर अपनी सीट बरकरार रखी थी. उन्होंने 2018 में गरासिया को फिर से हराया था. 

2020 में सामने आया था मालवीय का नाम 
वहीं 2020 में टोंक विधायक सचिन पायलट और उनके वफादार विधायकों के ग्रुप द्वारा अशोक गहलोत सरकार को गिराने के प्रयास के संबंध में दर्ज एक प्राथमिकी में मालवीय का नाम भी सामने आया था. यह मामला 2020 के राजनीतिक संकट के दौरान लीक हुए कथित ऑडियो क्लिप से संबंधित है, जिसमें कुछ लोगों को यह कहते हुए सुना गया था कि मालवीय पायलट के साथ थे, लेकिन उन्होंने पाला बदल लिया है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: पत्नी की हत्या कर हाथ पैर तोड़ गड्ढे में गाड़ा, फिर रोज वहीं जाकर बहाता था आंसू, चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget