एक्सप्लोरर

Rajasthan Leader of Opposition: राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर आज बन सकती है सहमति, कांग्रेस की हार पर दिल्ली में मंथन

Rajasthan Congress Opposition Leader: राजस्थान में कांग्रेस को मिली बड़ी हार के बाद से पार्टी में मंथन और चिंतन का दौर जारी है. अब नेता प्रतिपक्ष का नाम दिल्ली में तय किया जाएगा.

Rajasthan Leader of Opposition: राजस्थान में अब नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, जयपुर में बैठक के बाद विधायकों ने दिल्ली के ऊपर नाम छोड़ दिया है. जिसपर वहां पर अब मंथन और चिंतन शुरू कर दिया है. जिसमें जाट नेता और बायतु विधायक हरीश चौधरी का नाम सबसे आगे है. पिछले कई दिनों से उनसे विधायकों के मिलने का दौर भी शुरू हो गया है. 

अलग-अलग जिलों के नवनिर्वाचित विधायक हरीश चौधरी से मुलाक़ात भी कर रहे है. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी भी किसी सरल और फेमस चेहरे पर नेता प्रतिपक्ष पद का दांव लगा सकती है. हालांकि, कई दिग्गज नेता चुनाव हार चुके  है. ऐसे में हरीश चौधरी का नाम सबसे आगे हैं. हरीश पहले सांसद भी रह चुके हैं. जाट के अलावा अन्य जातियों और खासकर युवाओं में इनकी मजबूत पकड़ है. इसलिए इनके चेहरे पर सहमति बनती हुई दिख रही है.

दिल्ली से आएगा परिणाम 
विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार से पार्टी में चिंतन जारी है. दिल्ली में आलाकमान अब बैठक में नाम फाइनल करेगा. चुनाव में सचिन पायलट के लोगों को भी जीत मिली है. उन्हें भी दरकिनार नहीं किया जा सकता है. इसलिए सचिन पायलट के पक्ष में भी नेता प्रतिपक्ष के लिए कुछ लोग शामिल है. हालाँकि, सूत्रों का कहना है पार्टी में सचिन पायलट के समर्थकों को सचेतक बनाए जाने पर भी विचार हो रहा है. सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भी कांग्रेस का एक धड़ा अड़ा हुआ है. जिसपर एक महीने के अंदर फैसला होने की चर्चा है. इसपर भी दिल्ली की बैठक में निर्णय होने की बात कही जा रही है. 

लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू 
दिल्ली में कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. जिसमें राजस्थान को बड़ी अहमियत दिए जाने की बात हो रही है. राजस्थान में संगठानात्मक बदलाव के संकेत मिल गए है. इसलिए यहां पर एक जाट और एक एससी और एसटी को वरीयता मिलेगी. किसी महिला को भी राष्ट्रीय नेतृत्व में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. दिव्या मदेरणा को लेकर भी चर्चा तेज है. महिला कांग्रेस में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election Results: उदयपुर सीट से कभी स्थाई नहीं रही कांग्रेस, जानें गौरव वल्लभ की हार के बड़े कारण

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget