एक्सप्लोरर

DA Hike: सीएम भजनलाल शर्मा का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में इजाफे का ऐलान

Rajasthan DA Hike: लोकसभा चुनाव से पहले भजनलाल सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी के इजाफे का ऐलान किया था. चुनाव के बाद प्रदेश सरकार ने कर्माचिरयों के एक और बड़ा ऐलान किया है.

Rajasthan News Today: राजस्थान राज्य कर्मचारियों को भजनलाल सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. राजस्थान सरकार ने शुक्रवार (28 जून) को राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 16 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है.

प्रदेश के पेंशनभोगियों के लिए भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली भजनलाल सरकार ने राहत दी है. इसके तहत राजस्थान सरकार ने पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता में भी नौ फीसदी इजाफा करने का ऐलान किया है. इसका ऐलान खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पहले ट्विटर) के माध्यम से किया है. 

सोशल मीडिया पर सीएम भजनलाल का बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, "सुशासन को समर्पित प्रदेश सरकार ने पांचवें और छठे वेतनमान के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 16 फीसदी और पेंशनभोगियों के मंहगाई भत्ते में नौ फीसदी की वृद्धि का निर्णय लिया है."

उन्होंने आगे कहा कि इस फैसले के परिणामस्वरूप पांचवें वेतनमान में महंगाई भत्ता 427 फीसदी से बढ़कर अब 443 फीसदी और छठे वेतनमान में 230 फीसदी से बढ़कर अब 239 फीसदी हो गया है.

'सभी वर्ग के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध'
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुसार, "यह निर्णय कर्मठता का प्रतीक हमारे राज्य कर्मचारियों के जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि की नई सुबह लेकर आएगी." उन्होंने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि 'आपणो अग्रणी राजस्थान' के विजन के अनुरूप प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है.

आम चुनाव से पहले भी बढ़ा था महंगाई भत्ता
राजस्थान सरकार के इस फैसले से लगभग 7 लाख से अधिक राज्य कर्मचारियों को सीधा फायदा पहुंचेगा. यह आदेश 1 जनवरी 2024 से प्रभावी माना जाएगा. इससे पहले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भजनलाल सरकार ने इस साल मार्च माह में राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी के इजाफे का ऐलान किया था. चुनाव के बाद प्रदेश सरकार ने एक बार फिर राज्य कर्माचिरयों को बड़ा तोहफा दिया है. 

ये भी पढ़ें: राजस्थान में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को लेकर वैर विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget