एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान के इन जिलों में जाट आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू, CM भजनलाल शर्मा से है आरक्षण की उम्मीद

Rajasthan News: राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा क्या पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के लिए ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवा पायेंगे या नहीं. किसानों को नए सीएम भजनलाल शर्मा से काफ उम्मीद है.

Bharatpur News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है. राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भरतपुर जिले के नदबई विधानसभा क्षेत्र के अटारी गांव के रहने वाले भजनलाल शर्मा बन गए हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भरतपुर के लोगों को काफी उम्मीदें हैं. क्योंकि पूर्वी राजस्थान के भरतपुर के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार हुआ है. अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भरतपुर निवासी भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया है तो भरतपुर के लोगों में एक उम्मीद जगी है कि अब भरतपुर का भी विकास होगा.

राजस्थान का पूर्वी द्वार कहे जाने वाले भरतपुर जिले में सिंचाई के लिए पानी की कमी है. किसान बरसात के सहारे ही अपनी खेती करते हैं, अगर बरसात न हो तो किसानों के खेत बंजर रह जाते है. भरतपुर जिले में जमीनी पानी खारा होने के कारण किसान अपनी फसल में जमीनी पानी का सिंचाई के लिए उपयोग में नहीं ले सकते हैं. साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वादा किया था, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अभी तक ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं कर पाए. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा क्या पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के लिए ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवा पायेंगे यह भी देखने वाली बात होगी.

पूर्वी राजस्थान के भरतपुर जिले की सीमा उत्तर प्रदेश के आगरा और मथुरा जिले से लगती है. आगरा के ताजमहल की सुरक्षा के लिय ताज ट्रिप्युजियम क्षेत्र घोषित किया गया है. भरतपुर भी टीटीजेड में आता है और साथ ही भरतपुर में पक्षियों की नगरी केवलादेव नेशनल पार्क भी है. यहां पर रोजगार के कोई साधन नहीं है. भरतपुर में कोई फैक्ट्री नहीं है भरतपुर के युवा या तो दिल्ली जाते है या हरियाणा जाते है रोजगार के लिए. अब भरतपुर के लोग रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराने की उम्मीद भी मुख्यमंत्री से लगाये बैठे हैं.

जाट आंदोलन की सुगबुगाहट 
केंद्र में राजस्थान की जाट जाति को ओबीसी का आरक्षण मिला हुआ है, लेकिन भरतपुर और धौलपुर के जाटों को केंद्र में आरक्षण है. अब भरतपुर जिले के भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के बाद भरतपुर और धौलपुर के जाट समुदाय को आरक्षण मिलने की उम्मीद जगी है. क्योंकि अब केन्द्र में भी बीजेपी की सरकार है और प्रदेश में भी बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार है. इसलिए जाट समुदाय को उम्मीद है की अब केन्द्र में भरतपुर और धौलपुर के जाट को ओबीसी का आरक्षण मिल जायेगा. भरतपुर में जाट आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: जोधपुर में स्वयंसेवक युवाओं ने की तालाबों की सफाई, आम नागरिकों को दिया जागरूकता का संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget