एक्सप्लोरर

Rajasthan DA Hike: भजनलाल सरकार का राजस्थान के कर्मचारियों को तोहफा, चुनाव से पहले बढ़ेगा 4 फीसदी महंगाई भत्ता

Rajasthan DA Hike: राजस्थान में इससे पहले विधानसभा चुनावों की आचार संहिता के दौरान डीए चार प्रतिशत बढ़ाया गया था. अब लोकसभा चुनावों की आचार संहिता से ठीक पहले कर्मचारियों को तोहफा मिलने वाला है.

Rajasthan News: लोकसभा चुानव से पहले राजस्थान सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) चार फीसदी बढ़ाने जा रही है. सीएम भजनलाल शर्मा से मंजूरी मिलने के बाद वित्त विभाग डीए बढ़ाने का आदेश जल्द ही जारी कर सकता है. फिलहाल प्रदेश भर में अभी कर्मचारियों को 46 फीसदी डीए मिल रहा है, जो बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा. इस आदेश के आने के बाद राजस्थान के करीब आठ लाख कर्मचारियों और चार लाख पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा.

बता दें इससे पहले केंद्र सरकार ने गुरुवार (8 मार्चा) को केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का फैसला लिया. इसके बाद वित्त विभाग में डीए बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अप्रैल के वेतन में बढ़ा हुआ डीए मिल सकता है. साथ ही जनवरी से मार्च का बढ़ा हुआ डीए कर्मचारियों के जीपीएफ (जनरल प्रोविडेंट फंड) खातों में जमा करवाया जा सकता है. अब तक यही प्रक्रिया अपनाई जाती रही है.

विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ा था DA
दरअसल राजस्थान में कई बार देखा गया है कि केंद्र सरकार के डीए बढ़ाने के आदेश के बाद राज्य में भी हफ्ते भर के अंदर आदेश जारी हो जाते हैं. वहीं राज्य में इससे पहले विधानसभा चुनावों की आचार संहिता के दौरान 31 अक्टूबर को डीए चार प्रतिशत बढ़ाया गया था. आचार संहिता की वजह से चुनाव आयोग से मंजूरी लेकर डीए बढ़ाने के आदेश जारी किए गए थे. वहां अब लोकसभा चुनावों की आचार संहिता से ठीक पहले कर्मचारियों को तोहफा मिलने वाला है. अब साढ़े चार महीने बाद फिर डीए में उतनी ही बढ़ोतरी की जा रही है.

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में पांच महीने से भी कम समय में 8 फीसदी बढ़ोतरी हो जाएगी. 31 अक्टूबर 2023 को सरकारी कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी किया था. अब साढ़े चार महीने बाद फिर चार फीसदी बढ़ोतरी की तैयारी है. कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए चार फीसदी बढ़ाने से सरकार पर करीब 1650 करोड़ का भार आएगा.

ये भी पढ़ें: Congress RLP Alliance Talk: कांग्रेस और हनुमान बेनीवाल की पार्टी का होगा गठबंधन? सामने आई ये बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget