एक्सप्लोरर

Karauli Violence: करौली हिंसा के बाद गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, बिना अनुमति नहीं होंगे ये आयोजन

हिंदू नव वर्ष पर करौली हिंसा के बाद राजस्थान सरकार सतर्क हो गई है. अब धार्मिक त्योहार, जयंती, शोभा यात्रा, प्रदर्शन, सार्वजनिक कार्यक्रम और जुलूस बिना अनुमति निकालना मना कर दिया गया है.

Karauli Violence: हिंदू नव वर्ष पर करौली हिंसा के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राजस्थान में अब धार्मिक त्योहार, जयंती, शोभा यात्रा, प्रदर्शन, सार्वजनिक कार्यक्रम और जुलूस बिना अनुमति के नहीं निकाले जा सकेंगे. गौरतलब है कि हिंदू नव वर्ष पर पथराव के बाद आगजनी से सांप्रदायिक माहौल खराब हो गया था. घटना के बाद राज्य सरकार ने आयोजन पर दिशा निर्देश जारी किया है. गृह विभाग के जारी आदेशानुसार सार्वजनिक कार्यक्रम, शोभायात्रा, प्रदर्शन के सम्बन्ध में आयोजकों को एसडीएम, एडीएम, प्राधिकृत अधिकारी से मंजूरी लेनी होगी.

करौली हिंसा के बाद गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

मंजूरी के लिए निर्धारित प्रारूप में संबंधित अधिकारी को प्रार्थना-पत्र और शपथ-पत्र पेश करना होगा. एसडीएम, एडीएम और प्राधिकृत अधिकारी प्रार्थना-पत्र के तथ्यों का सम्बन्धित थानाधिकारी से सत्यापन करवाएंगे. एसडीएम, एडीएम, प्राधिकृत अधिकारी प्रार्थना-पत्र को निस्तारित करते समय डीजीपी की ओर से जारी निर्देशों में वर्णित बिन्दुओं और समय-समय पर विभाग की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखेंगे. एसडीएम, एडीएम, प्राधिकृत अधिकारी सार्वजनिक कार्यक्रम के प्रार्थना-पत्र को निस्तारित करते समय राजस्थान ध्वनि नियंत्रण नियम, 1964 के प्रावधानों को भी ध्यान में रखेंगे. एसडीएम, एडीएम, प्राधिकृत अधिकारी सार्वजनिक कार्यक्रम की स्वीकृति निर्धारित प्रारूप में देंगे. एसडीएम, एडीएम, प्राधिकृत अधिकारी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए प्राप्त प्रार्थना-पत्र की निस्तारण की सूचना संबंधित जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त को देंगे. दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर आईपीसी 1860 की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Alwar: अलवर के जवाहर नवोदय विद्यालय में 17 बच्चों को फूड पॉइजनिंग, खाने की क्वालिटी की होगी जांच

बिना अनुमति नहीं निकाली जाएगी शोभा यात्राएं

गृह विभाग की ओर से जारी प्रोफार्मा के अनुसार आयोजक को अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड के साथ संस्था के नाम रजिस्ट्रीकरण की जानकारी देनी होगी. कार्यक्रम के आयोजन प्रकार जैसे धार्मिक, सामाजिक उत्सव, जुलूस, राजनीतिक प्रदर्शन, अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों को बताना होगा. आयोजन शुरू होने से लेकर खत्म होने की तारीख, समय और कार्यक्रम में शामिल होने वालों की संख्या बतानी होगी. 5 दिन में आने वाले वीवीआईपी व्यक्तियों के नाम और पद, रैली जुलूस के गुजरने का मार्ग विवरण बताना होगा. प्रतिबंधित हथियारों के उपयोग नहीं करने का शपथ पत्र देना होगा. दिशा निर्देशों के अनुसार मंजूरी के लिए शपथ पत्र दिया जाएगा. शपथ पत्र में आश्वासन देना होगा कि आयोजन, कार्यक्रम शांतिपूर्वक होगा. आयोजन में प्रतिबंधित हथियार का प्रयोग नहीं किया जाएगा. आयोजन के लिए अनुमति प्राप्त स्थान पर ही आयोजन किया जाएगा.

Bundi News: आगामी त्योहारों के मद्देनजर अलर्ट मोड में बूंदी प्रशासन, सभी धार्मिक जुलूस की ड्रोन से होगी निगरानी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget