एक्सप्लोरर

Defamation Case: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए मुख्यमंत्री गहलोत, 21 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सात अगस्त सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए. अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी.

CM Ashok Gehlot Defamation Case: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) द्वारा दायर मानहानि मामले में आखिरकार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सात अगस्त  सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue District Court) में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए. सीएम गहलोत ने पेशी से छूट के लिए सेशन कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था, लेकिन उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली थी. 

मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सोमवार को कोर्ट की प्रक्रिया में शामिल हुए. अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी. राउज एवेन्यू कोर्ट में मामले की सुनवाई एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) हरजीत सिंह जसपाल ने की. केंद्रीय मंत्री शेखावत के वकील आदित्य विक्रम सिंह ने बताया कि मानहानि मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को अदालत में पेश हुए. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण अदालत से किसी भी आदेश के अभाव में सीएम गहलोत को अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा और कोर्ट के निर्देशानुसार जमानत बाॉन्ड जमाकर जमानत लेनी होगी.

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया है केस
बता दें कि केंद्रीय मंत्री शेखावत ने संजीवनी घोटाले में उन्हें और उनके परिवार को आरोपी बताने के मामले में सीएम गहलोत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है, जिस पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने छह जुलाई को सीएम को समन जारी किया था. सीएम ने इस फैसले के खिलाफ सेशन कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन उन्हें वहां से राहत नहीं मिली थी. उन्हें सिर्फ व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेशी से छूट मिली थी. कोर्ट ने मुख्यमंत्री को वर्चुअली पेश होने की मंजूरी दी थी.

गौरतलब है कि चंद महीने पहले जोधपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विवादित बयान दिया था. मुख्यमंत्री ने संजीवनी घोटाले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उनके परिवार का नाम लिया था. मुख्यमंत्री के बयान के बाद शेखावत ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में मानहानि का मामला दायर किया था.

Rajasthan Elections 2023: बूथ-बूथ पर उतरेगी BJP की सोशल मीडिया की टीम, जेपी नड्डा और बीएल संतोष ने दिए टिप्स

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget