एक्सप्लोरर

Rajasthan Budget 2024: राजस्थान बजट को लेकर गोविंद डोटासरा ने BJP को घेरा, CM भजनलाल के सामने रखी ये शर्त

Rajasthan Budget 2024 News: गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जो अंतरिम बजट लेकर आए थे, उसमें से एक भी घोषणा पर इन्होंने काम नहीं किया है, यह दिशाहीन सरकार है.

Govind Singh Dotasra On Rajasthan Budget 2024: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार (Bhajanlal Sharma) बुधवार (10 जुलाई) को विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश करने जा रही है. इससे ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आगामी बजट को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. डोटासरा ने कहा कि हमने जो बजट दिया था उस बजट के काम को अगर बीजेपी पूरा करती है तो हम मानेंगे इन्होंने कुछ किया है.

कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि "हमने जो बजट दिया था उस बजट में वित्तीय स्वीकृति और प्रशासनिक स्वीकृति के बाद जो काम अटक गए थे, यदि वो काम बीजेपी पूरा कर देंगी तो हम मानेंगे कि इन्होंने कुछ किया है. इन्होंने हमारे सभी बजट के कार्यों और योजनाओं को रोकने का काम किया है. हमारे मुख्यमंत्री जो अंतरिम बजट लेकर आए थे, उसमें से एक भी घोषणा पर इन्होंने काम नहीं किया है, यह दिशाहीन सरकार है."

कांग्रेस ने बुलाई बैठक
बता दें राजधानी जयपुर में आज मंगलवार को कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है, जो शाम 5 बजे शुरू होकर 6 बजे तक चलेगी. इस एक घंटे की मीटिंग में विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वह विधानसभा में जनहित के मुद्दों को उठाकर सरकार को घेरने का काम कर सकें. इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा भी जयपुर पहुंच चुके हैं.

नवनिर्वाचित सांसदों का होगा सम्मान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित तमाम नेता इस बैठक में शामिल होंगे. कांग्रेस नेताओं की यह बैठक होटल मैरियट में होने जा रही है. इस बैठक के दौरान बजट सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बनने के बाद शाम सात बजे कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसदों का सम्मान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Bikaner: 'बीकानेर में लांच हुई पानी से चलने वाली फोर व्हीलर', देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget