एक्सप्लोरर

Rajasthan Budget 2023: क्या बजट में नए जिलों की घोषणा करेंगे अशोक गहलोत? ऐलान न होने से कई MLA हो सकते हैं नाराज

Rajasthan: बीते एक साल में सरकार की ओर से गठित कमेटी को 60 प्रस्ताव मिले जिनमें नए जिले बनाने की मांग की गई. इनमें से अधिकतर जिलों की मांग सत्ता पक्ष के विधायकों ने की है.

Rajasthan Budget 2023: राजस्थान सरकार आज अपना बजट पेश करेगी. वहीं बजट पेश होने के बाद इस चुनावी साल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlo) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इसकी वजह नए जिलों के गठन को लेकर उठ रही आवाज हो सकती है. दरअसल, प्रदेश के कई विधायक अपने-अपने क्षेत्र में नए जिले बनाने की मांग कर रहे हैं. हर बार सरकार कमेटी का गठन करके मामले को टाल देती है. इस बार गहलोत सरकार पर विधायकों का काफी दबाव है. वहीं पिछले बजट के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों की मांग को देखते हुए सेवानिवृत आईएएस रामलुभाया की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था. ये कमेटी जिला बनाने के प्रस्तावों पर विचार विमर्श करके सरकार को रिपोर्ट सौंपती. 

वहीं बीते एक साल में इस कमेटी के पास 60 प्रस्ताव पहुंचे. नए जिलों के मापदंड के आधार पर इस कमेटी ने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है. अब 10 फरवरी यानी आज सरकार की ओर से पेश होने वाले बजट में नए जिलों के गठन की घोषणा पर विशेष नजर रहेगी. नए जिलों के गठन के लिए बनाई गई कमेटी को कई विधायकों ने अपने-अपने इलाकों में नए जिलों के गठन के मांग पत्र सौंपे. बीते एक साल में सरकार की ओर से गठित कमेटी को 60 प्रस्ताव मिले जिनमें नए जिले बनाने की मांग की गई. इनमें से अधिकतर जिलों की मांग सत्ता पक्ष के विधायकों ने की है. यह तो तय है कि 60 नए जिले नहीं बनाए जा सकते. वहीं पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं चल रही कि प्रदेश में 6 नए जिलों का ऐलान हो सकता है, लेकिन सच्चाई क्या है. इसका पता शुक्रवार 10 फरवरी को चलेगा.

2008 में बना था आखिरी जिला
राजस्थान में फिलहाल, 33 जिले हैं. 26 जनवरी 2008 को प्रतापगढ़ प्रदेश का अंतिम जिला बना था जोकि उदयपुर संभाग में है. प्रदेश के कई अन्य जिलों के विभिन्न शहरों में भी नया जिला बनाए जाने की मांग विधायकों की ओर से उठाई गई है. नए जिलों के गठन की मांग को लेकर पिछले दो साल में काफी बयानबाजी हुई. सत्ता पक्ष के विधायक मदन प्रजापत पिछले एक साल से नंगे पैर चल रहे हैं. बालोतरा को जिला बनाने की मांग करते हुए मदन प्रजापत ने प्रण लिया है कि जब तक बालोतरा को जिला नहीं बनाया जाएगा तब तक वे पैर में जूते चप्पल नहीं पहनेंगे. मंत्री राजेन्द्र यादव भी पिछले दिनों धमकी दे चुके हैं कि अगर कोटपूतली को जिला नहीं बनाया तो वे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget 2023: बजट दिखाने के लिए पूरा सरकारी तंत्र ही हुआ लाइव, जानिए किस-किस विभाग को मिली जिम्मेदारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
जयपुर में करोड़ों की वक्फ संपत्ति घोटाले में बवाल, सालभर में 27 में से सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में करोड़ों की वक्फ संपत्ति घोटाले में बवाल, सालभर में 27 में से सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget