एक्सप्लोरर

Rajasthan 12th Result: राजस्थान में 12वीं का रिजल्ट घोषित, साइंस-कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम में छात्राओं ने फिर मारी बाजी

Rajasthan 12th Result News: राजस्थान में 12वीं बोर्ड में साइंस स्ट्रीम का कुल परिणाम 97.73 प्रतिशत रहा. साइंस स्ट्रीम में छात्रों का परिणाम 97.08 तो छात्राओं का परिणाम 98.90 फीसदी रहा.

Rajasthan 12th Result Declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीनियर सेकेंडरी 2024 का परीक्षा परिणाम सोमवार (20 मई) को जारी हुआ. 12वीं की परीक्षा में इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारते हुए अपना दबदबा कायम रखा है. 12वीं में साइंस स्ट्रीम (विज्ञान संकाय) का कुल परिणाम 97.73 प्रतिशत रहा. साइंस स्ट्रीम में छात्रों का परिणाम 97.08 प्रतिशत रहा तो छात्राओं का परिणाम 98.90 फीसदी रहा. इसी तरह कॉमर्स स्ट्रीम (वाणिज्य संकाय) का कुल परीक्षा परिणाम 98.95 प्रतिशत रहा.

कॉमर्स स्ट्रीम में छात्रों का परिणाम 98.66 प्रतिशत रहा तो छात्राओं का परिणाम 99.51 प्रतिशत रहा. आर्ट्स स्ट्रीम (कला संकाय) में कुल परीक्षा परिणाम 96.88 प्रतिशत रहा. जिसमें छात्रों का परिणाम 95.80 फीसदी रहा जबकि छात्राओं का परिणाम 97.86 प्रतिशत रहा. 

भरतपुर में भी छात्राओं ने मारी बाजी 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं के तीनों संकाय के परीक्षा परिणाम में भरतपुर जिले में भी छात्राओं ने ही बाजी मारी है. साइंस स्ट्रीम का परीक्षा परिणाम कुल 97.2 प्रतिशत रहा. जिसमें से 99.25 प्रतिशत लड़कियां पास हुई और 96.31 प्रतिशत लड़के पास हुए. वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम का कुल रिजल्ट 99.2 प्रतिशत रहा. जिसमें से 100 प्रतिशत लड़कियां पास हुई. वहीँ 98.31 प्रतिशत लड़के पास हुए. बात करें आर्ट्स स्ट्रीम की तो इसका परीक्षा परिणाम कुल 97.29 प्रतिशत रहा. जिसमें से लड़कियां 98.41 प्रतिशत पास हुई वहीं 96.9 प्रतिशत लड़के पास हुए.

भरतपुर जिले में कॉमर्स स्ट्रीम में 204 में से 118 छात्र और 86 छात्राओं ने आवेदन किया था. इसमें से सभी आवेदक परीक्षा में शामिल हुए. 173 स्टूडेंट प्रथम श्रेणी, 28 स्टूडेंट द्वितीय श्रेणी और एक तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ. 202 स्टूडेंट पास हुए. आर्ट्स में 15 हजार 902 में से 7681 छात्र और 8221 छात्राओं ने आवेदन किया था. 15 हजार 711 में से 7552 छात्र और 8159 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई. प्रथम श्रेणी से 10789, द्वितीय श्रेणी से 4189 और तृतीय श्रेणी से 305 स्टूडेंट पास हुए.

इसी प्रकार साइंस स्ट्रीम में परीक्षा के लिए 6732 में से 5114 छात्र और 1618 छात्राओं ने आवेदन किया था. इसमें 6640 में से 5039 छात्र और 1601 छात्राओं ने परीक्षा दी. प्रथम श्रेणी से 5730, द्वितीय श्रेणी से 566, तृतीय श्रेणी से एक, 145 स्टूडेंट पास हुए. कुल 6442 स्टूडेंट पास हुए.

ये भी पढ़ें:

Jalore Weather: जालौर में भीषण गर्मी का कहर जारी, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget