एक्सप्लोरर

Watch: राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी के नफरती बोल, 'बाबर का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा'

CP Joshi News: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने वल्लभनगर के भींडर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए विवादित बयान दे दिया.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, नेताओं के जुबानी हमले और भी तीखे होते जा रहे हैं. जहां पिछले दिनों कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांसवाड़ा में दिए गए बयान पर सवाल उठाए, वहीं अब राजस्थान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के बिगड़े बोल सामने आए हैं. उन्होंने एक सभा में भाषण देते हुए कहा कि जब नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो बाबर का बच्चा जय श्रीराम बोलेगा.

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ की वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के भींडर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. इसके अलावा जोशी ने कांग्रेस की पिछली अशोक गहलोत सरकार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए. यही नहीं सीपी जोशी विवादित भी दे डाला.

 

अपने भाषण के दौरान सीपी जोशी ने कहा, "लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. जिन लोगो को जय श्री राम बोलने में तकलीफ हो रही है, मेरा दावा है कि मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद बाबर का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा."

सीपी जोशी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सनातन को गाली देते है. कांग्रेस पार्टी ने भगवान राम के जन्म पर सवाल उठाए, उन्हें काल्पनिक बताया. रामनवमी और नववर्ष पर निकलने वाली शोभायात्रा के साथ भगवान ध्वजों पर प्रतिबंध लगाया. ऐसे में आने वाले 26 तारीख को भाजपा को वोट देकर ऐसी सोच रखने वालो को दफन करना है." 

सीपी जोशी ने कहा, "राम मंदिर का फैसला आने के बाद संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने की घोषणा की. लेकिन एक दौर वह भी था जब विवादित ढांचा गिराया गया तो तत्कालीन सरकार ने सदन में पवित्र बाबरी मस्जिद को गिराए जाने का निंदा प्रस्ताव पास किया था. बाबर आक्रांता था और वह कभी पवित्र नहीं हो सकता."

ये भी पढ़ें

बेटे को फिर सांसद बनाने के लिए झालावाड़ में डटीं वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत ने भी बेटे के लिए झोंकी ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget