एक्सप्लोरर

राजस्थान में बीजेपी ने की सदस्यता अभियान के लिए खास तैयारी, अल्पसंख्यक मोर्चा ने बनाया ये प्लान

Rajasthan Politics: राजस्थान में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने वोटर्स को साधने के लिए विशेष योजना बनाई है. इसके लिए बीजेपी ने टाेल फ्री नंबर भी जारी किया है.

Rajasthan News Today: राजस्थान में जल्द ही 6 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. इन सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. राजस्थान बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि आगामी तीन सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसके लिए हमारी टीम तैयार है. 

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि पार्टी की तरफ से जो लक्ष्य मिलेगा उसे पूरा किया जाएगा. उसकी तैयारी में जुट गए हैं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के जरिये किये गए कार्यों और योजनाओं को लेकर हम लोगों के बीच में जाएंगे. मुस्लिम समुदाय के लिए केंद्र सरकार की कई योजनाएं बेहतर साबित हुई हैं. जिसे लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा काम कर रहा है. 

हमीद खान मेवाती का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी का यह सदस्यता अभियान है, समय कम है लेकिन टारगेट जो भी मिलेगा उसे पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस अभियान को किसी खास मकसद से नहीं जोड़ा जाएगा.

पार्टी से जुड़ने के लिए नंबर जारी
अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने बीजेपी के सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए पार्टी की ओर से 880-000-2024 नंबर जारी किया है. इस नंबर पर मिस्ड कॉल करने के बाद एक लिंक आएगा, जिस पर इच्छुक अपनी जानकारी भरकर सदस्यता नंबर हासिल कर सकते हैं. 

इसके अलावा क्यूआर कोड और वेबसाइट पर विजिट करके भी सदस्यता हासिल की जा सकती है. यह नंबर 1 सितंबर से एक्टिवेट हो जाएंगे. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी के मोर्चो, प्रकोष्ठों, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी विभाग और जयपुर शहर के पार्षदों और पदाधिकारियों को जानकारी दी गई है.

1132 मण्डलों में बीजेपी का वर्कशॉप
अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी 44 जिलों में वर्कशॉप सम्पन्न हो चुकी है, जबकि अभी 1132 मण्डलों में वर्कशॉप हो रही है जो 29 अगस्त तक सभी मण्डलों में समाप्त हो जाएगी. 

इसके बाद 30 और 31 अगस्त को प्रदेश के 51 हजार 736 बूथों पर एक साथ सदस्यता अभियान को लेकर बैठकें आयोजित की जाएंगी. इसके बाद 2 सितंबर को अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद सदस्य बनकर श्रीगणेश करेंगे. 

दो चरणों चलाया जाएगा अभियान
डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि अभियान के तहत 3 सितंबर को सभी प्रदेशों में सदस्यता अभियान को शुरू करते हुए राज्यों में मुख्यमंत्रियों को सदस्य बनाया जाएगा. आगमी 4 से 5 सितंबर के दौरान जिलों में इस अभियान की शुरुआत की जाएगी. 

अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि अभियान का पहला चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा. इसकी समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरा चरण 1 अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा.

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन पर सचिन पायलट की आई प्रतिक्रिया, कह दी बड़ी बात

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget