एक्सप्लोरर

'अपनी ही पार्टी के सांसद को बर्दाश्त...', शशि थरूर को लेकर मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर किया तंज

Rajasthan Politics: बीजेपी सांसद मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शशि थरूर को लेकर उलझन में है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कल्चर आपस में ही जूझने का रहा है.

Madan Rathore News: बीजेपी के राज्यसभा सांसद और राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सांसद शशि थरूर को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को अगर अपने ही सांसद से दिक्कत है तो उसमें बीजेपी क्या कर सकती है. कांग्रेस पार्टी इन दिनों शशि थरूर को लेकर उलझन में है. वह अपनी ही पार्टी के सांसद को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और दोष बीजेपी को देती है. 

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा है कि कांग्रेस का कल्चर हमेशा आपस में ही जूझने और एक दूसरे को नीचा दिखाने का रहा है. राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एक दूसरे के खिलाफ खड़े रहते हैं. उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं. एक दूसरे से ही जूझते रहते हैं और उसके बाद दोष बीजेपी को देते हैं. कांग्रेस की आपसी लड़ाई में बीजेपी क्या कर सकती है. 

निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ काम करती है बीजेपी

मदन राठौड़ के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस के नेता अगर यह दावा करते हैं कि मौजूदा सरकार में भी बीजेपी नेताओं से ज्यादा उनकी चलती है तो यह हमारी सरकार की पारदर्शिता और लोकप्रियता को दर्शाता है. बीजेपी की सरकारे हमेशा निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ काम करती हैं. यही वजह है कि कांग्रेस के नेता भी बीजेपी की सरकारों को लेकर दावे करते हैं. 

राजस्थान  बीजेपी के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आखिरकार संसद सत्र को लेकर इतनी उतावली क्यों है. वह देश की सुरक्षा को लेकर भी सियासत करना चाह रही है. जल्द ही संसद का अगला सत्र शुरू होने वाला है. कांग्रेस को उसके लिए तैयारिया कर लेनी चाहिए. संसद का सत्र जब शुरू हो तो उसमें कांग्रेस को अपनी बात रखनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: भरतपुर में धमकी देकर नाबालिग के साथ गैंगरेप, 5 महीने की गर्भवती होने पर परिजनों को हुई जानकारी

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget