एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद राज्यपाल ने सीएम गहलोत से कही ये बड़ी बात, क्या है पूरा मामला

Kalraj Mishra: राजभवन के बयान के अनुसार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश जोशी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने राज्‍यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की.

Rajasthan Politics: राजस्‍थान में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की. राज्यपाल से मुलाकात के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था, भ्रष्‍टाचार सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा. राज्यपाल ने इस पत्र को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अग्रेषित करते हुए इसमें उठाए गए बिंदुओं पर समयबद्ध तरीके से प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा है. राजभवन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.

राजभवन के बयान के अनुसार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश जोशी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कई सांसदों, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ राज्‍यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्‍य में 'बिगड़ती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महिला एवं दलित उत्पीड़न और आपदा कुप्रबंधन' के संबंध में ज्ञापन दिया.

 समयबद्ध तरीके से प्रभावी कार्रवाई के लिए कहा

इसके अनुसार राज्यपाल कलराज मिश्र ने जन प्रतिनिधियों द्वारा संज्ञान में लाए गए विषयों को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र प्रेषित किया है. मूल ज्ञापन के साथ प्रेषित पत्र में उन्होंने उल्लिखित बिन्दुओं पर समयबद्ध तरीके से प्रभावी कार्रवाई किए जाने के लिए कहा है.

प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने दी ये जानकारी

राज्यपाल को ज्ञापन देने के बाद राजभवन के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में प्रतिपक्ष के नेता राजेन्द्र राठौड ने कहा- 'हमने आज राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन में जो बिंदू उठाये और जो प्रमाण दिये हैं, उस पर सरकार से टिप्पणी लेने और कार्यवाही करने को कहा है. उन्होंने (राज्यपाल) ने कहा कि वह उचित कार्यवाही करेंगे.' उल्‍लेखनीय है कि बीजेपी कार्यालय में बीजेपी सांसदों, विधायकों व अन्‍य नेताओं की एक बैठक हुई. इसके बाद ये नेता एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा.

ये भी पढ़ें - Watch: केंद्र पर भड़के सीएम गहलोत कहा- एक भी योजना नहीं मिली, पटना में विपक्षी दलों की बैठक पर क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
जंतर-मंतर पर Gen-Z की 'नो-फिल्टर' क्रांति, उंगलियों के इशारों से मचाया बवाल, समझिए इन इशारों का मतलब
Embed widget