एक्सप्लोरर

हनुमान बेनीवाल और राजकुमार रोत NDA में होंगे शामिल? राजस्थान BJP अध्यक्ष सीपी जोशी ने किया खुलासा

राजस्थान BJP के अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस के क्या हालात रहे हैं. नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए देश की सारी पॉलिटिकल पार्टियां एक हो गईं, लेकिन फिर वह बीजेपी के बराबर सीटें नहीं ला पाईं.

Rajasthan: लोकसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं. परिणाम में बीजेपी (BJP) और एनडीए (NDA) की जीत हुई है, लेकिन इस बार के चुनाव में कांग्रेस (Congress) का "इंडिया" गठबंधन भी काफी मजबूत स्थिति में है. ऐसे में राजस्थान सहित कई राज्यों में बीजेपी की कम हुईं सीटों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi)की प्रतिक्रया सामने आई है. साथ ही उन्होंने राजस्थान के सासंद हनुमान बेनीवाल और राजकुमार रोत के एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर भी बयान दिया है.

एबीपी न्यूज से बात करते हुए राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सीपी जोशी ने बीजेपी की कम हुईं सीटों को लेकर कहा कि "हमारे आशा के अनुरूप नतीजे नहीं आए हैं, लेकिन फिर भी राजस्थान की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास किया है. आप देखिए कि कांग्रेस के क्या हालात रहे हैं. नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए देश की सारी पॉलिटिकल पार्टियां एक हो गईं, लेकिन फिर वह बीजेपी के बराबर सीटें नहीं ला पाईं. इसके अलावा आप देखिए कि किस प्रकार के भ्रम देश भर में फैलाए गए हैं. किस प्रकार का झूठ फैलाने का प्रयास किया गया, लेकिन फिर भी देश की जनता ने नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया."

विपक्ष के झूठ का पड़ा असर- सीपी जोशी
वहीं सीपी जोशी ने राजस्थान की 12 सीटों पर हुई हार को लेकर कहा कि "चुनाव के बाद हम लोग निश्चित तौर पर बैठेंगे और इसकी समीक्षा करेंगे कि किस वजह से ये सीटें हमारे हाथ से गईं. फिलहाल यह जरूर कह सकता हूं कि राजस्थान और देश की जनता का जो सपना था वह पूरा होने जा रहा है." वहीं आरक्षण वाले मुद्दे का असर चुनाव पर पड़ने को लेकर सीपी जोशी ने कहा कि "मैंने कहा न कि विपक्ष ने एक नहीं कई झूठ बोले हैं. निश्चित तौर पर उसका असर पड़ा है. उन्होंने झूठ का रिकॉर्ड बना लिया है और यह कांग्रेस का इतिहास रहा है."

इसके अलावा कांग्रेस के सहयोग से जीते राजस्थान के सांसद हनुमान बेनीवाल और राजकुमार रोत के एनडीए में शामिल होने को लेकर प्रदेश ने कहा कि "यह तो समय बताएगा. मैं कह सकता हूं कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए अनेक लोग एनडीए को समर्थन दे रहे हैं. सबको इस मकसद में अपनी आहुति देनी चाहिए और नरेंद्र मोदी का साथ देना चाहिए."

हनुमान बेनीवाल ने क्या कहा?
बता दें RLP प्रमुख और नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने "इंडिया" गठबंधन की बैठकों में नहीं बुलाए जाने से नाराजगी जाहिर की है. हनुमान बेनीवाल ने कहा कि 'लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन को 11 सीट दिलाने में उनका बड़ा योगदान है, लेकिन इसके बावजूद इंडिया गठबंधन की दो बैठकों में उनको नजर अंदाज किया गया है, जो कांग्रेस नेताओं की मानसिकता को दर्शाता है."  वहीं सूत्रों का कहना है कि आज दिल्ली में एनडीए की बैठक में भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत भी शामिल हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: राजस्थान बीजेपी में बड़े बदलाव की आहट, दिल्ली तलब हुए नेता, क्या रहे हार के कारण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget