एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: चुनाव से पहले BJP ने खेला बड़ा दांव, 8 नए लोगों को दी बड़ी जिम्मेदारी, इन्हें किया गया साइडलाइन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 जनवरी को जयपुर आएंगे. लेकिन उससे पहले बीजेपी ने राजस्थान के आठ जिलों के अध्यक्ष बदल दिए गए. वो जिले हैं जो भाजपा के लिए हमेशा अहम रहे हैं. जयपुर में 22 और 23 जनवरी को बैठक होगी.

Rajasthan BJP Changed President: राजस्थान बीजेपी में आज आठ नए लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. ये वो जिले हैं जो बीजेपी के लिए हमेशा अहम रहे हैं. वहीं कल से शुरू हो रही दो दिवसीय प्रदेश पदाधिकारी बैठक में 23 जनवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सम्बोधित करेंगे. जयपुर में 22 और 23 जनवरी को बैठक होगी. 23 जनवरी की शाम को जेपी नड्डा जयपुर में प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे.

22 जनवरी को प्रदेश पदाधिकारी बैठक का बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजन होगा. जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, बीजेपी प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर आदि संबोधित करेंगे. 

जेपी नड्डा के आने से पहले बदलाव
23 जनवरी को जेपी नड्डा आएंगे उससे पहले ही राजस्थान के आठ जिलों के अध्यक्ष बदल दिए गए. बीकानेर शहर के लिए विजय आचार्य को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. बीकानेर देहात के लिए जालम सिंह भाटी, अलवर उत्तर के लिए उम्मेद सिंह भाया, अलवर दक्षिण से अशोक गुप्ता, भरतपुर जिले के लिए ऋषि बंसल, सवाई माधोपुर जिले के लिए सुशील दीक्षित, बाड़मेर के लिए स्वरूप सिंह खारा और बालोतरा के लिए बाबू सिंह राजगुरु को अध्यक्ष बनाया गया है. इन जिलों को लेकर बीजेपी मजबूती से लगी हुई है.

इन तीन बिंदुओं पर होगा मंथन
दो दिवसीय प्रदेश पदाधिकारी बैठक में इन तीन बिंदुओं पर मंथन होगा. पहला जन आक्रोश रथ यात्रा की समीक्षा की जाएगी. इसके साथ ही उससे होने वाले फायदे और नुकसान पर भी चिंतन होगा. दूसरा पन्ना प्रमुख को लेकर चर्चा होगी. कितने बूथों तक पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं. उनपर क्या काम चल रहा है. तीसरा बिंदु होगा 11 फरवरी से चलने वाले समर्पण निति कार्यक्रम पर चर्चा होगी. बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता राम लाल शर्मा ने बताया कि इन दो दिवसीय बैठक में हम चिंतन और मनन करेंगे.

ये भी पढ़ें: Baran: अचानक दो हिस्सो में टूट गई मालगाड़ी, 2 KM आगे निकल गए 79 वैगन, 11 कैबिन रह गए पीछे

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget