एक्सप्लोरर

Baran: अचानक दो हिस्सो में टूट गई मालगाड़ी, 2 KM आगे निकल गए 79 वैगन, 11 कैबिन रह गए पीछे

राजस्थान के बारां के कवाई कोटा से बीना जा रही खाली मालगाड़ी कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई. मालगाड़ी के 11 खाली वैगन पीछे छूट गए, आगे लगे दो इंजन के साथ 79 वैगन दो किमी आगे निकल गए.

Goods Train Divided In 2 Parts: बारां के कवाई कोटा से बीना की ओर जा रही खाली मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई. दो इंजन लगे 79 वैगन करीब दो किमी आगे निकल गए, वहीं कपलिंग टूटने से 11 वैगन पीछे रह गए. इस घटना की वजह से करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद छूटे हुए वैगनों को जोड़कर मालगाड़ी को रवाना किया गया. इस दौरान पौन घंटे तक यह मालगाड़ी ट्रैक पर ही खड़ी रही.

रेलवे सूत्रों के अनुसार कोटा से बीना की ओर जा रही खाली मालगाड़ी सालपुरा रेलवे स्टेशन से गुजरी. शनिवार को डिब्बों के बीच लगी कपलिंग टूटने से सालपुरा-छबड़ा स्टेशन के बीच किलोमीटर 111/18 रींझा गांव के समीप अंधेरी नदी की पुलिया के पास मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई. इस घटना में मालगाड़ी के 11 खाली वैगन पीछे छूट गए. आगे लगे दो इंजन के साथ 79 वैगन करीब दो किमी आगे निकल गए. कपलिंग टूटने की जानकारी होने पर गार्ड ने लाॅको पायलट को इसकी सूचना दी. इसके बाद मालगाड़ी रोकी गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे के कर्मचारियों ने पौन घंटे की मशक्कत के बाद वैगन को जोड़कर मालगाड़ी रवाना की.


Baran: अचानक दो हिस्सो में टूट गई मालगाड़ी, 2 KM आगे निकल गए 79 वैगन, 11 कैबिन रह गए पीछे

करीब 50 मिनट तक मौके पर रुकी रही मालगाड़ी 
घटना की सूचना मिलने पर कवाई स्टेशन से रेलवे की टीम भी मौके पर पहुंची. इसके बाद मालगाड़ी के इंजन वाले भाग को फिर से पीछे लिया गया और वापस वैगन को जोड़ा गया. इस बीच करीब 50 मिनट तक मालगाड़ी मौके पर रुकी रही. इस दौरान पौन घंटे तक यह मालगाड़ी ट्रैक पर ही खड़ी रही. सही समय पर सूचना मिलने और मरम्मत किए जाने के साथ-साथ रेलमार्ग के दोहरीकरण होने के चलते इस रूट के गुजरने वाले किसी अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर असर नहीं पड़ा और एक बड़ा हादसा टल गया.

ये भी पढ़ें: MP News: 10वीं-12वीं के रिजल्ट अच्छे आए तो 5 लाख रुपये देगी सरकार, सीएम शिवराज ने खुद किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget