एक्सप्लोरर

Rajasthan BJP Candidates List: विधायक सूर्यकांता व्यास ने की थी CM गहलोत की तारीफ, जानें बीजेपी की लिस्ट में उन्हें मिला या कटा टिकट

Rajasthan BJP Candidate List: बीजेपी ने शनिवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 83 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में वो सूरसागर सीट भी है, जहां की विधायक ने गहलोत की तारीफ की थी.

Rajasthan BJP Candidates List: विधानसभा चुनावों की देहरी पर खड़े राजस्थान में बीजेपी ने शनिवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट का ऐलान किया. इस लिस्ट में 83 उम्मीदवारों के नाम थे. लिस्ट जारी हुई तो इन नामों में से उस नाम को तलाशा गया, जिसने बीजेपी का विधायक होने के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी की सरकार का नेतृत्व करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ की थी. वो थीं सूरसागर विधानसभा सीट से बीजेपी की विधायक सूर्यकांता व्यास. शनिवार को बीजेपी ने जिन 83 उम्मीदवारों की लिस्टा जारी की, उसमें सूर्यकांता का नाम नदारद दिखा.

जोधपुर हॉट सीट मानी जाने वाली सूरसागर विधानसभा से मौजूदा वरिष्ठ विधायक सूर्यकांता व्यास का टिकट काट दिया गया. पार्टी ने उनकी जगह इस बरा संघ के करीबी देवेंद्र जोशी पर विश्वास जताया और उन्हें ही अपना उम्मीदवार बनाया. टिकट कटने के बाद विधायक सूर्यकांत व्यास ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की और साफ-साफ कहा कि उन्हें पार्टी का फैसला मंजूर है और वो पार्टी हरगिज भी नहीं छोड़ने वाली हैं. व्यास ने कहा, 'मैं कार्यकर्ता थी और कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता बनकर उसे ही जिताने का काम करूंगी जिसे पार्टी ने टिकट दिया है.'

पार्टी का फैसला मंजूर, लेकिन दिल में चुनाव लड़ने की इच्छा अब भी

पार्टी के फैसले का सम्मान रखने के साथ ही सूर्यकांता व्यास ने अपने चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की. उन्होंने बताया, 'मैंने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी और मैं अब भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं. पार्टी ने मुझे टिकट किस कारण से नहीं दिया है, वो मुझे नहीं पता. मैं कोई भूमाफिया नहीं हूं और न ही मैंने किसी की जमीन पर कब्जा किया है, लेकिन पार्टी ने जो निर्णय लिया है, वो मुझे मंजूर है. पार्टी ही हमारे लिए सर्वोपरि है. देवेंद्र जोशी को टिकट दिया है. हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे. बीजेपी को जीत दिलाएंगे.'

'पढ़े लिखे हैं शेखावत, लेकिन गहलोत की तारीफ लग गई उन्हे बुरी'

सूर्यकांता व्यास ने उन्हें टिकट न मिलने के लिए कौन जिम्मेदारा है, इसका भा इशारों-इशारों में जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'केंद्रीय संसदीय समिति में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य लोग भी थे. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री पढ़े लिखे और अच्छे व्यक्ति हैं. मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ की थी, तो उन्हें बुरा लगा था. अब जो कोई अच्छा काम करेगा, उसकी तारीफ तो करनी ही पड़ेगी. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पूरे भारत के मंत्री हैं. उनकी सोच बड़ी होनी चाहिए. पता नहीं उन्होंने मेरे बारे में क्या फीडबैक दिया है, क्योंकि मैं तो थी नहीं वहां पर, लेकिन पार्टी का निर्णय हमें मान्य है."

हालांकि इस दौरान भी उन्होंने ये साफ-साफ कहा कि वो इस फैसले के बाद भी पार्टी नहीं छोड़ेंगी. उनका कहना है कि वो आखिरी दम तक बीजेपी की कार्यकर्ता रहेंगी. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ विधायक रह चुकी सूर्यकांता व्यास का टिकट कटने का उनके कार्यकर्ताओं पर भी काफी प्रभाव है. कई कार्यकर्ता अपने पद से इस्तीफा भी देने की तैयारी कर रहे हैं, हालांकि कार्यकर्ताओं को सूर्यकांता की ओर से समझाइश दी जा रही है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan BSP List: राजस्थान में बसपा ने अपने 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, इन सीटों पर उतारे प्रत्याशी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget