एक्सप्लोरर

BJP Candidate List: राजस्थान में सभी वर्गों को साधने का प्रयास? बीजेपी की पहली लिस्ट के क्या हैं सियासी मायने?

BJP Candidate List 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 5 के टिकट काटे गए हैं वहीं 7 नए चहेरे उतारे गए हैं.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें जातिगत समीकरण को मजबूती से साधा गया है. 15 सीटों में से सात पर ओबीसी और एक पर महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है. एसटी और एससी कोटे पर भी मजबूत चेहरे को रिपीट किया है.

ब्राह्मण चेहरे के रूप में सीपी जोशी को टिकट दिया गया है. चार केंद्रीय मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष को रिपीट किया गया है. खिलाड़ियों की बात करें तो पैराओलम्पिक गोल्ड विजेता को भी टिकट दिया गया है. वैश्य वर्ग से भी टिकट दिया है. संत समाज से भी एक टिकट दिया गया है. इसी तरह से अभी 15 चेहरों में सभी को साधने का प्रयास हुआ है. 

इन्हें रिपीट कर जातियों को साधने का प्रयास

राजस्थान में बीजेपी की पहली लिस्ट में सिर्फ पांच लोगों का टिकट कटा है. जिसमें उनकी ही जाति के नेताओं को टिकट मिला है. सभी जातियों को साधा गया है. भरतपुर से सांसद रंजीता कोली का टिकट काटा गया है. उनकी जगह पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली को बीजेपी ने टिकट दिया है. एससी जाति के कोली को नाराज नहीं किया गया है. उन्हें साधा गया है. बीकानेर से चौथी बार बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को मैदान में उतार दिया है.

नागौर से मजबूत जाट चेहरा और महिला उम्मीदवार ज्योति मिर्धा को मैदान में उतारा गया है, जबकि ज्योति को नागौर विधानसभा सीट से बीजेपी ने मैदान में उतारा था लेकिन उनकी 14 हजार से अधिक वोटों से हार हुई थी. फिर भी पार्टी ने उन्हें रिपीट किया है.

सीकर से संत समाज के सुमेधानंद सरस्वती को रिपीट किया है. पाली से पीपी चौधरी को रिपीट किया है. जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत को रिपीट कर क्षत्रिय समाज को बड़ा संदेश दिया है. कोटा से ओम बिरला को रिपीट किया है और वैश्यसमाज को बड़ा सन्देश दिया है. बाड़मेर से कैलाश चौधरी को रिपीट कर जाट को साधने का प्रयास किया गया है. चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी को रिपीट करते हुए ब्राह्मण वर्ग को बड़ा संदेश दिया है. झालावाड़ से वसुंधरा राजे के बेटे को रिपीट किया गया है. 

अलवर से भूपेंद्र यादव को मैदान में उतारा

अलवर से भूपेंद्र यादव को मैदान में उतारा गया है. यादव समाज को साधने का प्रयास किया है. बांसवाड़ा से महेंद्रजीत मालवीया को मैदान में उतार कर एसटी समाज को साधने का प्रयास किया है. उदयपुर से मन्नालाल रावत को मैदान में उतारा गया है. जालोर से लुम्बाराम चौधरी को मैदान में उतारा गया है. चूरू से पैरालम्पिक खिलाडी देवेंद्र झाझड़िया को मैदान में उतारा है. 

यह भी पढ़ें: BJP Candidate List 2024: पैरालंपियन देवेंद्र झाझरिया को BJP ने चूरू से दिया मौका, 5 लोकसभा सांसदों का काटा टिकट, जानें कौन हैं वे

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget