एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से तनाव के बाद सरकार का निर्देश, दिन में हो शादी-विवाह के कार्यक्रम, DJ पर बैन

DJ Ban in Rajasthan: राजस्थान के सरहदी इलाकों में डीजे और लाइट पर बैन लगा दिया गया है. जो लोग इसका पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच राजस्थान में सरहदी इलाकों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. सभी तरह के वैवाहिक, धार्मिक और अन्य कार्यक्रम दिन में किए जाने की सलाह दी गई है. सभी तरह के लाइट, डीजे और तेज आवाज वाले यंत्रों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. ये निर्देश अगले दो महीने के लिए जारी किए गए हैं. निर्देश नहीं मानने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सात बजे तक दुकानें बंद करने के निर्देश

आदेश में कहा गया है कि दुकानदार सात बजे के बाद अपने दुकानों को बंद कर दें. स्कूलों के बाद अब कॉलेज, कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी भी बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं. 

सीएम भजनलाल शर्मा ने की बैठक

इस बीच राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सीमावर्ती क्षेत्रों के ताजा हालात पर मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक ली. इसको लेकर उन्होंने कहा, "इस अवसर पर राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था एवं आपदा राहत संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई. राज्य सरकार द्वारा सीमावर्ती जिलों में रिक्‍त पद को तुरंत भरने का काम शुरू कर दिया गया है. साथ ही आपात स्थिति के लिए 4 जिलों में 5-5 करोड़ तथा 3 जिलों में 2.5-2.5 करोड़ रुपये मुख्‍यमंत्री सहायता कोष से स्‍वीकृत कर दिए गए हैं."

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

सीएम ने बताया कि पुलिस एवं प्रशासन को 24 घंटे मुस्‍तैद रहने के लिए कहा गया है. इन जिलों में अतिरिक्‍त दमकल, एंबुलेंस और ब्लड बैंक की सेवाएं भी उपलब्‍ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है. आवश्‍यकतानुसार ब्‍लैकआउट को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्‍वय रखते हुए कार्यवाही की जा रही है.  प्रदेशवासियों से अपील है कि वे गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से सावधान रहें.

बता दें कि पाकिस्तान ने भारत में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की जिसे नाकाम कर दिया गया. भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई शहरों पर कार्रवाई की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget