एक्सप्लोरर

उदयपुर में 8वीं की कॉपियां जांच रही B.Ed इंटर्न, वीडियो वारल हुआ तो हरकत में आए अधिकारी

Udaipur News: उदयपुर के एक सरकारी स्कूल में बीएड इंटर्न के कॉपी जांचने का मामला सामने आया है. स्कूल की टीचर ने इसका वीडियो बनाया है वह छात्राओं से इन कॉपियों के संबंध में सवाल करती नजर आ रहीं हैं.

Udaipur Viral News: राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) जिले में सरकारी स्कूल में बीएड इंटर्न के कॉपी जांचने का एक मामला सामने आया है. प्रदेश में पिछले हफ्ते 8वीं बोर्ड की परीक्षा संपन्न हुई. इसके बाद बीएड छात्राओं द्वारा बच्चों की आंसर शीट जांचने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है. उन्होंने आगे कहा कि बीएड छात्राओं द्वारा बच्चों की कॉपी जांचना गोपनीयता भंग करने जैसा है. 

दरअसल 10वीं बोर्ड की परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च तक हुई थी. इसी के साथ अंतिम समय में 28 मार्च से 8वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई थी जो कि 4 अप्रैल को खत्म हुई. बता दें यहा मामला उदयपुर के बड़े सरकारी स्कूलों में से एक फतह सीनियर सेकेंडरी स्कूल का बताया जा रहा है. यह वीडियो स्कूल की महिला टीचर ने बनाया है. 

स्कूल की टीचर छात्राओं से किया सवाल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 'एक महिला टीचर आती हैं और सामने बेंच पर बैठीं दो बीएड छात्राओं से पूछती हैं यह कॉपी आपके नाम से इश्यू हुई है. इसके बाद वह फिर कहती हैं कि आपके नाम से कैसे हो सकती है. फिर छात्राओं ने एक महिला टीचर का नाम बताकर कहती हैं कि यह कॉपी उनके नाम पर इश्यू है.छात्राओं ने आगे कहा कि मैडम ने दी है हम सिर्फ नंबर काउंटिंग कर रहे हैं. इसपर महिला टीचर बोलती हैं तुम जांच रही हो.' 
 
जिला शिक्षा अधिकारी ने क्या?
दरअसल इसमें से एक लड़की कॉपी जांच रही थी और दूसरी काउंटिंग कर रही थी. वहीं वीडियो वायरल होने पर उदयपुर के शिक्षा अधिकारी हरकत में आ गए. जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चंद्र शेखर जोशी का कहना है कि परीक्षा करवाना डाइट का काम है और कॉपी चेक करवाने का काम भी डाइट द्वारा ही किया जाता है.

इस तरह से कॉपी चेक करवाना गलत है, इससे गोपनीयता भी भंग होती है. इस मामले की जांच करवाई जाएगी कि किस शिक्षक के नाम से यह कॉपियां आवंटित हुई थी और बीएड छात्राओं के पास कैसे पहुंच गई.

जालौर-सिरोही लोकसभा सीट पर झोंकी ताकत, वैभव के लिए प्रचार में उतरा पूरा गहलोत परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget