एक्सप्लोरर

Rajasthan Assembly Session: बीजेपी विधायकों का विधानसभा में प्रदर्शन, अध्यक्ष के कक्ष में दिया धरना, सभा कल तक स्थगित

सदन की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सदन में कहा कि सत्रावसान किए बगैर बैठक बुलाए जाने से विधायकों के प्रश्न पूछने के अधिकारों का हनन हुआ है.

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू होते ही हंगामे की भेंट चढ़ गई. 15वीं विधानसभा का यह 7वां सत्र शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने राज्यपाल के लौटाए गए दो बिलों का ब्योरा प्रस्तुत किया. इसके बाद चार बिल सदन में रखे. 

सत्र के दूसरे चरण में मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने ‘राजस्थान मांग और सेवा कर बिल संशोधन विधेयक’ पुनर्स्थापित के लिए रखा. हंगामे के कारण दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित की. तीसरी बार कार्यवाही शुरू कर पूर्व सांसद थानसिंह जाटव, पूर्व विधायक आदराम मेघवाल, भरतलाल, इंदिरा मायाराम, जयकृष्ण तोसावड़ा, पराक्रम सिंह को श्रद्धांजलि देकर विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी.

सदन में नेताओं ने ऐसे जताया विरोध
सदन की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सदन में कहा कि सत्रावसान किए बगैर बैठक बुलाए जाने से विधायकों के प्रश्न पूछने के अधिकारों का हनन हुआ है. गोविंद सिंह डोटासरा ने विपक्ष पर पलटवार किया. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के विधायक वेल में आकर विरोध किया. आरएलपी विधायक दल के नेता पुखराज गर्ग, विधायक इंद्रा बावरी और नारायण बेनीवाल ने गौवंश बचाने की मांग करते हुए सदन में तख्तियां लहराई.

विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में धरना
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी विधायक दल ने विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी के कक्ष में धरना दिया. विधायकों ने सवाल पूछने का कोटा खत्म हो जाने के विरोध में धरना देकर विरोध जताया. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व अन्य विधायक धरने पर बैठे.

आचार्य धर्मेंद्र को बीजेपी ने दी श्रद्धांजलि
रामजन्म भूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्री पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य धमेंद्र महाराज के निधन पर बीजेपी विधायक दल ने शोक जताया है. राजस्थान विधानसभा की ना पक्ष लॉबी में बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले विधायकों ने दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी. पूर्व विधायक वसुंधरा राजे व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने आचार्य के निधन को दुखद बताते हुए इसे समाज के लिए बड़ी क्षति बताया है.

ये भी पढ़ें

Udaipur News: बिना यूनिफॉर्म के स्कूल जाने को मजबूर राजस्थान के 70 लाख छात्र-छात्राएं, सरकार को सस्ते दर्जी की तलाश!

Bharatpur News: 102 साल से लगती आ रही ऐतिहासिक जसवंत प्रदर्शनी और पशु मेला अब कभी नहीं लगेगा, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget