एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान पर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक आज, क्या आज सुलझ जाएगा अशोक गहलोत-सचिन पायलट का विवाद?

Rajasthan Election 2023 News: ऐसी ही एक बैठक छत्तीसगढ़ के मामले में भी हुई थी. इसके बाद टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया. छत्तीसगढ़ में भी सरकार बनने के बाद से ही खींचतान चल रही थी.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2022) को लेकर दिल्ली में आज कांग्रेस (Congress)की एक अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुर खरगे (Mallikarjun Kharge), राहुल गांधी (Rahul Gandhi), अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के अलावा सचिन पायलट (Sachin Pilot) भी शामिल होंगे. कांग्रेस इस बैठक में राजस्थान चुनाव की रणनीति बनाएगी. बागी की भूमिका अपनाए हुए सचिन पायलट की भूमिका पर भी इस बैठक में चर्चा होगी. 

कांग्रेस की कवायद

बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी राजस्थान के कांग्रेस नेताओं को चुनावी टास्क देंगे.जानकारों के मुताबिक इस बैठक में राजस्थान विधानसभा चुनाव की रणनीति के साथ सचिन पायलट की भूमिका पर कोई फैसला हो सकता है.पिछले दिनों इसी तरह की बैठक छत्तीसगढ़ के मामले में हुई थी. इसके बाद मंत्री टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया था.छत्तीसगढ़ में भी सरकार बनने के बाद से ही खींचतान चल रही थी. इसे कांग्रेस ने चुनाव से पहले मिटाने की पहल की है. अब राजस्थान की बारी है. 

राहुल गांधी पहले यह बैठक एक जुलाई को करने वाले थे. लेकिन कांग्रेस विधायकों की सालासर में होने वाले दो दिन के सम्मेलन का हवाला देकर इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई. इस बीच सीएम अशोक गहलोत के पैरों में दिक्कत होने की वजह से विधायक और उम्मीदवारों के सम्मेलन को टाल दिया गया. आज होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हो सकते हैं.

कितने नेता बैठक में बुलाए गए हैं

सूत्रों के मुताबिक करीब 20 नेताओं को इस बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखिजंदर रंधावा, तीनों सहप्रभाारी पिछले तीन दिनों से दिल्ली में ही जमे हुए हैं.पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से सचिन पायलट इस बैठक में शामिल हो सकते हैं. 

सचिन पायलट पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर अशोक गहलोत की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. इसके लिए वो जयपुर में धरना देने के अलावा अजमेर से जयपुर तक की जन संघर्ष यात्रा तक निकाल चुके हैं. हालांकि कुछ दिन पहले कांग्रेस आलाकमान और अशोक गहलोत के साथ दिल्ली में हुई बैठक के बाद वो शांत हैं. 

अशोक गहलोत- सचिन पायटल विवाद

इस बीच अशोक गहलोत ने सचिन पायलट की मांगों पर कदम उठाना शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा था कि पेपर लीक के दोषियों के लिए उम्रकैद की सजा के लिए सरकार विधानसभा में बिल लाएगी. उनकी इस घोषणा को राजस्थान के राजनीतिक गलियारे में सुलह की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.  

ऐसी खबरें थी कि सचिन पायलट फिर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहते हैं.वहीं कांग्रेस आलाकमान उन्हें राजस्थान की राजनीति से निकालने के लिए राष्ट्रीय महासचिव बनाना चाहता है.इस पर वो सहमत नहीं है.उन्हें चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाकर आलाकमान बीच का कोई रास्ता बी निकाल सकता है. 

राजस्थान को लेकर कांग्रेस आलाकमान की क्या योजना है, इसका पता तो अब से कुछ देर बाद शुरू होने वाली बैठक के बाद ही चल पाएगा. लेकिन अशोक गहलोत-सचिन पायलट विवाद का असर जानने के लिए हमें चुनाव का परिणाम आने तक इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें

  1. Bharatpur: भरतपुर के सबसे बड़े अस्पताल में डायलसिस और सोनोग्राफी की मशीनें खराब, मरीज हो रहे परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget