एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: BJP-कांग्रेस में से किसका सियासी खेल बिगाड़ेगी BSP, जानिए क्या है मायावती का राजस्थान प्लान

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान विधानसभा चुनाव में भले ही अब ज्यादा समय न बचा हो लेकिन बसपा की गति यहां पर जुलाई में और तेज हो जाएगी. 15 जुलाई के बाद बसपा के आकाश आंनद यहां पर आएंगे.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में चुनाव लड़ने के लिए बसपा (BSP) ने बड़ा प्लान बनाया है. इसके लिए बसपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम मायावती (BSP Chief Mayawati) सितंबर में राजस्थान आ सकती हैं. उन्होंने आने से पहले अपनी पूरी टीम को एक्टिव कर दिया है. आकाश आनंद, प्रदेश प्रभारी रामजी गौतम और बसपा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने गांव-गांव जाकर कई जिलों में लगातार काम किया है. कल चूरू के सरदार शहर  में उनका बड़ा कार्यक्रम था. 'बसपा चली गांव अभियान' को पूरा किया गया. बसपा अभी उन्हीं क्षेत्रों में काम कर रही है, जहां पर उसका जनाधार है. उसे जहां पर बेहतर करने की उम्मीद है. बसपा सुप्रीमो मायावती एक तरफ बीजेपी (BJP) को लेकर बहुत आक्राम नहीं हैं, वहीं दूसरी तरफ वो कांग्रेस (Congress) पर हमलावर हैं. वर्ष 2008 और 2018 में बसपा के विधायक अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) सरकार में शामिल हो गए थे. अब इस बार बसपा की प्लानिंग बेहद अलग है. 

यहां-यहां हो चुका है अभियान 

बसपा प्रदेश अध्यक्ष भगवान् सिंह बाबा ने बताया कि अभी छह जनसभाएं हुई हैं. प्रभारी रामजी गौतम के सामने ही 28 जून को कोटा, 29 चितौड़गढ़, 30 को भीलवाड़ा, 1 जुलाई को अजमेर, 2 जुलाई को पाली के सुमेरपुर और 3 जुलाई को चूरू के सरदारशहर में जनसभा में हुई. जून के अंत से पार्टी लगातार दौरे और कार्यक्रम कर रही है. अध्यक्ष का कहना है अभी गांव में कार्यक्रम कर रहे हैं. हमारे लोग पूरी तरह से सक्रिय हैं. उन्हें हर मोर्चे पर लगा दिया गया है. 

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भले ही अब ज्यादा समय न बचा हो लेकिन बसपा की गति यहां पर जुलाई में और तेज हो जाएगी. 15 जुलाई के बाद बसपा के आकाश आंनद यहां पर आएंगे. युवाओं को साधने के लिए उन्हें मैदान में उतारा जा रहा है. बसपा इसके बाद सितंबर में बसपा सुप्रीमो मायवाती के दौरे कराने की तैयारी में है. उसके लिए पूरी टीम लगी हुई है. 

बसपा का यहां पर रिकॉर्ड 

वर्ष 2018 में राजेन्द्र गुढा (उदयपुरवाटी), जोगेंद्र सिंह अवाना (नदबई), वाजिब अली (नगर), लाखन सिंह मीणा (करोली), संदीप यादव (तिजारा) और विधायक दीपचंद खेरिया बसपा से विधायक बने थे. वहीं वर्ष 1998 में राजस्थान में बसपा के दो विधायक चुनाव जीते थे. 2003 में बसपा ने फिर दो सीटें जीतीं थीं. वर्ष 2008 में बसपा के छह विधायक जीते और 2013 बसपा के तीन विधायक जीत कर आए थे. वहीं 2018 में बसपा के छह विधायक जीत कर विधानसभा पहुंचे. इसलिए बसपा अपने पुराने रिकॉर्ड पर बने रहने का प्रयास कर रही है. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: नितिन गडकरी की सभा आज प्रतापगढ़ में, क्या कांग्रेस से बीजेपी वापस ले पाएगी अपना गढ़

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget