एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: दीपावली की 'राम-राम सा' के साथ चुनाव प्रचार तेज, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया बड़ा दावा

Rajasthan Elections: गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में डर और भय का ऐसा माहौल है कि प्रदेश अब अन्य राज्यों से पिछड़ता जा रहा है, इसलिए जनता अबकी पिछले चुनाव में हुए विश्वास घात का बदला लेगी.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और इस बार दिवाली भी वोटिंग से पहले है, तो शहर में हर जगह रोशनी के साथ चुनावी माहौल बना हुआ है. दिवाली की राम-राम सा के साथ-साथ प्रत्याशी भी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर चुके हैं. ऐसे में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने शनिवार को जोधपुर (Jodhpur) शहर विधानसभा के प्रत्याशी अतुल भंसाली के साथ रोड शो करते हुए दिवाली की रामा राम-राम सा करते नजर आए. शेखावत ने जोधपुर शहर की सकरी गलियों में ढोल नगाड़े और अपने कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी प्रत्याशी अतुल भंसाली के लिए वोट मांगा.

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर की सकरी गलियों और बाजारों में दिवाली की राम-राम सा के लिए निकले. इस दौरान एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए शेखावत ने मौजूदा गहलोत सरकार पर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने कहा कि, बीजेपी को प्रचंड समर्थन मिल रहा है. लोग सामने से आकर बोल रहे हैं कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. गहलोत सरकार के राज में पिछले पांच साल में हर वर्ग और महिलाओं ने सिर्फ प्रताड़ना सहन की है. महंगाई की मार सहन की है, शांति व्यवस्था के मामले में डर और भय के इस माहौल को जनता ने सहन किया है. किसानों ने धोखे को सहन किया है. व्यापारियों ने महंगी बिजली को सहन किया है. युवाओं ने पेपर लीक व बेरोजगारी को सहन किया है. 

'बड़े बदलाव की तैयारी में जनता'

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने आगे कहा कि, राजस्थान में डर और भय का ऐसा माहौल बना है कि, राजस्थान अब अन्य राज्यों से पिछड़ता जा रहा है. इसलिए जनता पिछले चुनाव में हुए विश्वास घात का बदला लेने के लिए अब बड़े बदलाव की तैयारी में खड़ी है. राजस्थान की जनता एक-एक दिन मतदान की तारीख का इंतजार कर रही है. केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले हम प्रतिवर्ष की तरह दीपावली पर राम-राम सा करने अपने कार्यकर्ताओं के साथ निकलते हैं. इस बार चुनावी वर्ष होने की नाते लोगों में और भी उत्साह है. दिवाली पर खरीदारी करने के लिए संभाग भर से दूर दराज से लोग बाजार में खरीदारी करने आए लोगों के साथ व्यापारियों ने भी आगे आकर पार्टी को समर्थन का विश्वास दिलाया.

ये नेता भी रहे मौजूद

वहीं भीतरी शहर में जनसंपर्क के दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत के साथ राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, शहर प्रत्याशी अतुल भंसाली, महापौर वनिता सेठ, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच, घनश्याम ओझा, उप महापौर किशन लड्ढा सहित अनेक पदाधिकारी साथ रहे. केन्द्रीय मंत्री शेखावत की दोनों बेटियां भी साथ ही रही. केंद्रीय मंत्री शेखावत वरिष्ठ बीजेपी नेता विधायक सूर्यकांता व्यास जीजी के निवास पहुंचे तो वहां फूल मालाओं से स्वागत किया गया. साथ ही धूम धड़ाके से अनेक स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया. कहीं पर मिठाई की मनुहार, तो कहीं पर पान सुपारी भेंट की गई. इस दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने वोट की भोलावान भी दी और कहा कि, कमल खिलाना है बीजेपी को लाना है. 

ये भी पढ़ें-  Rajasthan Election 2023: ‘कांग्रेस की चाल, चेहरा और चरित्र बेनकाब, राम नाम से...’, प्रमोद कृष्णम के बयान पर बोले सीपी जोशी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget