एक्सप्लोरर

Rajasthan: आमेर में 3 जून को सतीश पूनिया करेंगे रोजगार मेले का आयोजन, जानें- कौन कर सकता है आदेवन?

Rajasthan Election 2023: विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मुहैया कराने उद्देश्य से, आमेर में रोजगार मेले के आयोजन की घोषणा की है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान बीजेपी (Rajasthan BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने आमेर विधानसभा क्षेत्र (Amer Assembly) के कूकस में 3 जून को रोजगार मेला (Rojgar Mela) आयोजित करने की घोषणा की है. इस दौरान उन्होंने युवाओं से इस रोजगार मेले में पहुंचने करते हुए कहा कि रोजगार की संकट से जूझ रहे युवाओं के लिए निजी में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे. 

आमेर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिये 03 जून को कूकस में आयोजित होने वाले रोजगार मेले के लिए जयपुर स्थित जनसंवाद केन्द्र में उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ टीशर्ट की लॉन्चिंग की है. इसके बाद सतीश पूनिया ने अपने आमेर विधानसभा क्षेत्र के कूकस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये 3 जून को कूकस के आर्या कॉलेज में आयोजित होने वाले रोजगार मेले को लेकर विस्तार से चर्चा कर जानकारी दी. डॉ. पूनिया ने आमेर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं से 3 जून को कूकस में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में पहुंचने की अपील और आह्वान किया.

निजी क्षेत्र में उपलब्ध करवाए जाएंगे रोजगार के अवसर- सतीश पूनिया

डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि गाइडेंस के अभाव में अनुभवी और दक्ष ग्रामीण युवाओं को रोजगार के संकट से जूझना पड़ता है, लेकिन आमेर विधानसभा क्षेत्र में तीन जून को विशेष रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा. इसके माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे. इससे ऐसे युवाओं को फाएदा जो आइटीआई स्किल्ड, दसवीं और बारहवीं पास, तकनीकी और ग्रेजुएट हैं. स्वरोजगार को प्रेरित करने वाले उपायों पर विचार करते हुए बड़ी कंपनियों से संपर्क कर आमेर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को लाभांवित करने का नवाचार किया जा रहा है. अब तीन जून को आमेर विधानसभा में आयोजित होने वाले रोजगार मेले को लेकर 26 से 30 मई तक अलग- अलग ग्राम पंचायतों में कार्यकर्ताओं की टीमें जाएगी और रोजगार मेले के लिए युवाओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करेंगी. उन्होंने कहा कि जो युवा किसी कारण से ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पायेंगे, वह तीन जून को रोजगार मेले में पहुंचकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे.

रोजगार मेले के बारे में ऑनलाइन या कॉल पर ले सकते हैं जानकारी

उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस मेले में तमाम प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया गया है, जो  रोजगार उपलब्ध करवाएंगी. इससे बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा. उल्लेखनीय है कि रोजगार मेला आमेर के युवकों और युवतियों के रोजगार हेतु सुनहरा अवसर है. इस संबंध में अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए 9116767676 नंबर पर संपर्क करें. सतीश पूनिया ने कहा कि जन्मदिन को सेवा कार्यों से जोड़कर सरोकारों की राजनीति के जरिये अब तक मेरे आमेर विधानसभा क्षेत्र के सौ दिव्यांगों को स्कूटी देकर उनको समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया है, ये भविष्य में भी जारी रहेगा. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan: सात साल बाद मिला नाबालिग को इंसाफ, रेप के दोषी को 10 साल की कठोर कारावास

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget