एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: भरतपुर में पीएम मोदी 18 को भरेंगे चुनावी हुंकार, बीएसपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी करने आ रहे सभा

Rajasthan Election Campaign: चुनाव में प्रचार के लिए सभी दलों के स्टार प्रचारकों के दौरे का सिलसिला जारी है. अगले कुछ दिनों में BJP, कांग्रेस और बीएसपी के दिग्गज नेता जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे.

Rajasthan Assembly Election 2023 News: राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए कांग्रेस और बीजेपी के स्टार प्रचारक लगातार पूरे प्रदेश में जनसभा और रोड शो कर रहे हैं. इसी क्रम 18 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भरतपुर के कॉलेज ग्राउंड में जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है. प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है.

बुधवार (15 नवंबर) को जिला कलेक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित जिले के अन्य अधिकारीयों के साथ कॉलेज ग्राउंड और पुलिस लाइन का निरीक्षण किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से भरतपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंच गए हैं. ऐसे में उनके हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए जिस जगह हेलीपैड बनना है, उसका बीजेपी के पदाधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर निरीक्षण किया. 

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का भरतपुर संभाग में सूपड़ा साफ हो गया था, इसलिए इस बार बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों की नजर भरतपुर संभाग पर टिकी है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह पहले ही भरतपुर संभाग के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे चुके हैं. अब मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 नवंबर को भरतपुर के कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधितत करेने पहुंचेंगे. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों को सभी विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों प्रधानमंत्री मोदी की सभा में लाने जिम्मेदारी सौंपी गई. 

खरगे और मायावती इस डेट में करेंगे जनसभा
विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी के साथ ही बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती भी चुनाव प्रचार के उद्देश्य से भरतपुर आएंगे, इस दौरान बीएसपी प्रमुख भरतपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी. इसी क्रम में  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी 18 नवंबर को भरतपुर की वैर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधितत करने आ रहे हैं. भरतपुर जिले की वैर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. वैर विधानसभा सीट से कांग्रेस के भजन लाल जाटव चुनावी मैदान में हैं. 

नदबई से मायावती भरेंगी चुनावी हुंकार
भरतपुर जिले की नदबई विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती 17 नवंबर को जनसभा को संबोधितत करने आ रही हैं. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में नदबई विधानसभा सीट पर बीएसपी के प्रत्याशी जोगिन्दर सिंह अवाना ने जीत दर्ज की थी, लेकिन जीतने के बाद विधायक अवाना कांग्रेस में चले गए थे. अब नदबई विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी ने खेमकरण तौली को अपना प्रत्याशी बनाया है. मायावती नदबई जनसभा में भरतपुर जिले के मतदाताओं को बीएसपी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: 'चुनाव में सावधान रहने की जरूरत, बीजेपी करवा सकती है...', प्रमोद तिवारी का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget