एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'गहलोत-वसुंधरा एक जैसे, जहां से खड़े होंगे हम हराएंगे', जानें किस पार्टी के नेता ने कही ये बात

Rajasthan Elections 2023: पाराशर नारायण ने कहा कि गहलोत सरकार अभी भी नहीं सुनती है तो कांग्रेस को तो हराएंगे ही, साथ ही अशोक गहलोत जहां से भी खड़े होंगे उन्हें हराने की पूरी कोशिश की जाएगी.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव बेहद करीब हैं और सभी पार्टियां फिर से जनता को लुभाने में लग गई हैं. हालांकि, कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही अपने वादे पूरे नहीं किए हैं, जबकि कांग्रेस तो जले पर नमक छिड़क रही है. ओबीसी और सामान्य कोटे के लोगों की जमकर उपेक्षा की जा रही है. कई बार ज्ञापन दे दिए, कई याचिकाएं कोर्ट में चल रही हैं. उसके बाद भी सरकार अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रही है. ये हमला बोला है समता आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर नारायण ने.

पाराशर नारायण का कहना है कि गहलोत सरकार को लास्ट ज्ञापन देने जा रहे हैं. अगर अब भी नहीं सुनते हैं तो कांग्रेस सरकार को तो हराएंगे ही, साथ ही अशोक गहलोत जहां से भी खड़े होंगे उन्हें हराने की पूरी कोशिश की जाएगी. पाराशर नारायण ने कहा कि अशोक गहलोत चार साल से जातिगत निर्ण कर रहे हैं, जिसका नुकसान अन्य जातियों को हो रहा है.

'39 हजार करोड़ का नुकसान होगा'
समता आंदोलन का कोटा में 16वां स्थापना दिवस मनाया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर नारायण ने कहा कि हम हमारी मांगों को लेकर कई बार सीएम को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है. यहां तक कि सवर्ण और ओबीसी के खिलाफ कई आदेश भी सरकारी नौकरी करने वाले कार्मिकों और अन्य के लिए निकाले गए हैं.  उन्होंने कहा कि बैकलॉग भर्ती की गई है, जिसमें इन्हें हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किए हुए हैं. इससे आने वाले सालों में 39 हजार करोड़ का नुकसान होगा. 

एडीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा एट्रोसिटी एक्ट में गिरफ्तारी अनिवार्यता का आदेश जारी कर हैं. यह पूरी तरह से गैरकानूनी है. सरकार नियमों से परे निर्णय कर रही है.

'पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करना इनके मैनेफेस्टो में था'
पाराशर ने सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में साफ कहा था कि वह पदोन्नती में आरक्षण का समर्थन नहीं करेंगे. लेकिन अब गहलोत भी उनका समर्थन कर रहे हैं, जबकि हाई कोर्ट में इसके खिलाफ हमने पेटिशन दायर की है. सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भी पदोन्नति में आरक्षण जारी है, जो जले पर नमक छिड़कने जैसा है.

'बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही एक जैसे'
पाराशर नारायण शर्मा ने कहा कि हम कांग्रेस के खिलाफ खड़े हुए तो उनकी 20 सीटें आईं, लेकिन क्या हुआ, वसुंधरा राजे ने पांच साल तक हमसे मुलाकात नहीं की. दोनों पार्टियां एक जैसी हैं. इस चुनाव में इन्हें सबक सिखाएंगे. हमारा नेटवर्क बड़ा है, हम एक-एक वोटर को जाकर समझाएंगे कि किस तरह से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जातिवादी हैं. ऐसे नेताओं को चुनकर भेजने से भारत विखंडन की तरफ जा रहा है. उन्होंने कहा आरक्षण के कारण योग्य व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ पाता है. प्रतिभाओं को भारी नुकसान हो रहा है, उनका हनन हो रहा है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan: अमित शाह तो बहाना है, निशाने पर कोई और? वसुंधरा राजे ने भी दिखाए तेवर, क्या हैं सियासी मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget