एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: मेवाड़ की 17 आरक्षित सीटें, बीजेपी- कांग्रेस बराबरी पर, आदिवासी समाज की नई पार्टी को बड़ी चुनौती

Rajasthan Election 2023 News: मेवाड़ में आदिवासी समाज की तरफ से भारतीय आदिवासी पार्टी बनाने की घोषणा की और 17 सीटों पर विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारे जाएंगे.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. बीजेपी और कांग्रेस एक एक विधानसभा सीट को टटोल रहे हैं और वहां के वोटरों को रिझा रहे हैं. इसमें सबसे महत्वपूर्ण है उदयपुर संभाग का जनजातीय क्षेत्र जो सरकार बनाने और बिगड़ने की ताकत रखता है. अब यहां नई पार्टी का ऐलान हुआ है. यह पार्टी आदिवासी समाज संगठन ने नई पार्टी भारतीय आदिवासी पार्टी उदयपुर संभाग की 28 सीटों में आरक्षित 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं. अब भारतीय आदिवासी पार्टी के लिए चुनौती यहां पेठ जमाए बैठे बीजेपी - कांग्रेस के नेताओं को पछाड़ना. वहीं बीजेपी - कांग्रेस के लिए यह पार्टी चिंता का विषय हैं.

उदयपुर संभाग में उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर जिले हैं. इस सभी में 28 विधानसभा सीट है. इसमें से 16 अनुसूचित जनजाति और 1 अनुसूचित जाति की है. इसमें बीजेपी के पास इनमें से 7 विधायक है और वहीं कांग्रेस के 6, 1 निर्दलीय और 2 बीटीपी के विधायक है. 1 निर्दलीय विधायक कांग्रेस समर्थित है. ऐसे में देखा जाए तो मेवाड़ की आरक्षित सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस का वर्चस्व बराबरी का है. लेकिन बीटीपी काफी पीछे हैं.

आदिवासी पार्टी को यह है चुनौतियां
मेवाड़ में देखा जाए तो तो एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस जीतती रही है. जैसे राजस्थान में ही चुनाव में बदलाव होता है. लेकिन यहां कुछ सीटें ऐसी है जिन्हें दोनो पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने दो से तीन साल से वर्चस्व बना रखा है. जैसे उदयपुर ग्रामीण विधानसभा जहां बीजेपी के फूल सिंह मीणा दो बार से विधायक है, कांग्रेस सरकार में मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय सहित अन्य ऐसे दिग्गज नेता हैं जो अपने क्षेत्र में पैठ जमाए हुए हैं. इनका वर्चस्व सिर्फ इन्हीं की सीट नहीं, आस पास की अन्य सीटों पर भी है. ऐसे में आदिवासी समाज के नेतृत्व में बन रही नहीं भारतीय आदिवासी पार्टी के लिए यहां सेंध लगाना चुनौती होगा. 

यह है 17 आरक्षित सीटों पर विधायक

उदयपुर जिला
गोगुंदा - प्रताप लाल भील - बीजेपी
झाड़ोल - बाबूलाल - बीजेपी
खेरवाड़ा - दयाराम परमार - कांग्रेस
सलूंबर - अमृत लाल मीणा - बीजेपी
उदयपुर ग्रामीण - फूल सिंह मीणा - बीजेपी

बांसवाड़ा जिला
बागीदौरा - महेंद्रजीत सिंह मालवीय - कांग्रेस
बांसवाड़ा - अर्जुन सिंह बामणिया - कांग्रेस
गढ़ी - कैलाशचंद्र मीणा - बीजेपी
घाटोल - हरेंद्र निनामा - बीजेपी
कुशलगढ़ - रमिला खड़िया - निर्दलीय

डूंगरपुर जिला
आसपुर - गोपीचंद मीणा - बीजेपी
चौरासी - राजकुमार रोत - बीटीपी
डूंगरपुर - गणेश घोघरा - कांग्रेस
सागवाड़ा - रामप्रसाद डिंडोर - बीटीपी

प्रतापगढ़ जिला 
प्रतापगढ़ - रामलाल मीणा - कांग्रेस
धरियावद - नगराज मीणा - कांग्रेस

चित्तौड़गढ़ में अनुसूचित जाति की एक सीट
कपासन - अर्जुन लाल जीनगर - बीजेपी

छात्र संघ चुनाव में बड़ी जीत बढ़ा रही जोश
बीटीपी के अभी दो विधायक है और इन विधायकों ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है. यह दोनों आदिवासी समाज से बन रही भारतीय ट्राइबल पार्टी के साथ है. भारतीय ट्राइबल पार्टी का यह पहला विधानसभा चुनाव होगा. ऐसे में इस चुनाव में पार्टी का जोश बढ़ाने के लिए कुछ माह पहले हुए छात्र संघ चुनाव काम आ रहा है. इसमें आदिवासी समाज का युवा अंग भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने एनएसयूआई और एबीवीपी को बुरी तरह से पकड़ा था जिसमें 18 कॉलेज में जीत दर्ज की थी. ऐसे परिणामों से संभावना जताई जा रही है कि आदिवासी युवा वर्ग इनके साथ जुड़ रहा है. यहीं इस पार्टी का प्लस प्वाइंट है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: बीजेपी ने पांच जिलों में क्यों बदल दिए अध्यक्ष? जानिए इसके पीछे की सियासी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका बोले, 'सजा पर ज्यादा फोकस'
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget