एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: मल्लिकार्जुन खरगे ने किसान सम्मेलन में बीजेपी को सुनाई खरी-खोटी, बोले- 'हम भारत जोड़ो कहते हैं वो...'

Bhilwara: मल्लिकार्जुन खरगे ने किसान सम्मेलन में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास कांग्रेस को कोसने के अलावा कोई भी काम नहीं है.

Mallikarjun Kharge Bhilwara Visit: राजस्थान (Rajathan) में विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत में होने वाले हैं. कांग्रेस (Congress), बीजेपी (BJP), आम आदमी पार्टी (AAP) सहित अन्य दल राजस्थान में सरकार बनाने के लिए जुट गए हैं. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) बुधवार को भीलवाड़ा (Bhilwara) दौरे पर रहे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने अगुवाई कर उनका स्वागत किया. खड़गे ने भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित किया.

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किसान सम्मेलन में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार के पास कांग्रेस को कोसने के अलावा कोई भी काम नहीं है. केंद्र सरकार देश की जनता के लिए गरीबी, बेरोजगारी और जन कल्याणकारी योजनाओं का निर्माण करने की बजाय कांग्रेस सरकार की योजनाओं को रोकने का काम कर रही है. कांग्रेस ने महिला पुरुष को समान दृष्टि से एक साथ लाने का काम किया है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने किसान सम्मेलन को किया संबोधित
मल्लिकार्जुन खड़गे ने भीलवाड़ा में किसान सम्मेलन में किसानों को संबोधित करते हुए कहा "बीजेपी वाले डराने की कोशिश मत करो. राहुल गांधी ने इसीलिए ने कहा है कि डरो मत, डर गए तो मर गए आप हिम्मत से एक होकर अच्छी लीडरशिप में लड़िये. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हमेशा सब मिलकर लड़ते हैं, लेकिन कप्तान एक ही होता है. आज जो काम हो रहे हैं. वो चीफ मिनिस्टर के नेतृत्व में हो रहे हैं. इसके लिए हम सभी लोगों को मदद करनी चाहिए. लोगों के बीच हमें यह मैसेज देना है कि अगर फिर से कांग्रेस सरकार आती है तो सभी सुखी और समृद्ध रहेंगे."

राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में हर वर्ग को ध्यान में रखते योजनाएं बनाई गई हैं. प्रदेश में राहत की योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिससे हर वर्ग के लोगों को राहत मिल रही है. केंद्र कि बीजेपी सरकार इन राहत की योजनाओं को बंद करने उनको रोकने और लटकाने के लिए लगातार काम कर रही है. वहीं चीफ मिनिस्टर के नेतृत्व में राजस्थान लगातार आगे बढ़ रहा है. राजस्थान की गारंटी योजनाओं से गरीब परिवारों और बेरोजगारों को बड़ी राहत मिल रही है.

'बीजेपी वाले कुछ नहीं करेंगे'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा "बीजेपी वाले कुछ नहीं करेंगे. केवल कांग्रेस को गालियां देते रहेंगे वो बार-बार हमसे पूछते हैं. 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया तो मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि कांग्रेस ने 53 साल ही राज किया है. हमने हर वर्ग के लिए काम किये हैं. राजस्थान में किसानों को जमीन का मालिक किसने बनाया कांग्रेस ने बनाया? कांग्रेस ने लैंड रिफॉर्म किया था. इंदिरा गांधी ने राजा महाराजाओं की तनख्वाह बंद कर दी थी. बीजेपी वाले परिवारवाद की बात करते हैं. किसके लिए बोलते हैं. राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल चले हैं. पैदल चलकर लोगों का दुख दर्द समझा है. हम भारत जोड़ो कहते हैं. और वो भारत तोड़ो कहते हैं."

Rajasthan Assembly Election में BJP की टेंशन बढ़ाएगी दुष्यंत चौटाला की JJP? इतनी सीटों पर किया चुनाव लड़ने का दावा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget