एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: वसुंधरा राजे को सीएम बनाने की मांग करने वाले देवी सिंह भाटी के बदले सुर, जानें अब क्या कहा?

Rajasthan Politics: पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने दावा किया राजस्थान में BJP की सरकार बन रही है. साथ ही पार्टी ज्वाइन करने की उन्होंने बड़ी वजह बताई है.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में कई नए और पुराने लोग शामिल हो रहे हैं. बीजेपी में शामिल होने से पहले देवी सिंह भाटी लगातार वसुंधरा राजे को सीएम चेहरा घोषित करने की मांग कर रहे थे, हालांकि अब उनके सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं. बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी बाड़मेर पहुंचे. जहां उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी राज्य में पार्टी सीएम चेहरा घोषित नहीं कर रही है, मुझे लगा कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को केंद्रीय नेतृत्व से पूरा सहयोग मिल रहा है. ऐसे में मुझे लगा कि आगे भी उन्हें हर तरह की निर्णायक भूमिका में रखा जाएगा और उनका सहयोग लिया जाएगा. 

देवी सिंह भाटी ने राजस्थान की सत्तारुढ़ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस 10 से ज्यादा सीट नहीं जीत पाएगी.' बता दें कि देवी सिंह भाटी 2 अक्टूबर को बाड़मेर के भामाशाह दिवंगत तन सिंह चौहान के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने कहा, 'मैं ने 5 साल पहले लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ मुद्दे उठाए थे. उस समय हमारा आपस में (केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल) मतभेद हो गया था. पार्टी छोड़ने के बाद मैं स्वतंत्र रहा, उसके बाद बीजेपी संगठन से बातचीत हुई. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भी बातचीत करवाई गई. 

'बीजेपी कार्यकर्ता हो गए हैं रीचार्ज'
केंद्रीय नेतृत्व ने आगे से किसी भी विवाद की स्थिति में निर्णायक भूमिका अदा करने को लेकर आश्वस्त किया. बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर देवी सिंह भाटी ने कहा, 'केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से निर्देश आया कि जो भी पार्टी से जुड़ना चाहता है, उन सबको पार्टी से जोड़ो. शायद मुझको लेकर भी उन्होंने उचित समझा और मुझे कहा, जिसके बाद मैंने सदस्यता ले ली.' देवी सिंह भाटी ने कहा कि बीजेपी ज्वाइन करने के बाद जयपुर, बीकानेर, सीकर ,ओसिया ,बाड़मेर सहित कई इलाकों में गया, मैंने पाया कि वहां लोगों में उत्साह नजर आ रहा है. इससे मुझे लगता है कि हमारा कार्यकर्ता रीचार्ज हो गया है. सभी कार्यकर्ता खुश हैं. उन्होंने कहा कि 'शादी में रूठे भाइयों को एक जाजम पर बैठाते हैं तो वातावरण अच्छा बनता है.' 

'गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर'
राजस्थान में बीजेपी द्वारा सरकार बनाने के दावे पर बीजेपी नेता देवी सिंह भाटी ने कहा कि निश्चिच तौर बीजेपी की सरकार बना रहे हैं. फ्री की योजनाओं पर तंज करते हुए उन्होंने कहा अब रेवड़ी बांटने का जमाना लद गया. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता का पैसा लूट कर फ्री में बांटो योजना शुरू की है. कांग्रेस की अगुवाई वाली अशोक गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने कहा, 'वह अपनी कुर्सी बचाने के चक्कार में विधायकों और मंत्रियों को कुछ बोल नहीं पाते हैं. उनके कार्यकाल में प्रशासनिक अधिकारियों को भी लूट की पूरी छूट मिली हुई है. कहीं भी छोटा-मोटा काम बगैर पैसे के नहीं होता है.' उन्होंने आगे कहा, 'प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार और लूट मची हुई है.' आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर देवी सिंह भाटी ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस का सफाया होगा. उन्होंने दावा किया कि मुझे लगता है कि इस बार कांग्रेस 10 से ज्यादा आंकड़े को पार नहीं कर पाएगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान में CM फेस को लेकर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- हमारा एक ही चेहरा है और वो...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget