एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: आचार संहिता लगने से पहले मेवाड़ में कांग्रेस-BJP की रणनीति तैयार, इन मुद्दों पर जनता को साधेंगी पार्टियां

Rajasthan Elections 2023: अक्टूबर में कभी भी चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू सकती है. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस के नेता लगातार अलग अलग क्षेत्रों में दौरे कर रहे हैं.

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं. संभावना है कि अक्टूबर में कभी भी चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू हो सकती है. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेता लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में दौरे कर रहे हैं. साथ ही यात्राएं भी निकाली जा रही हैं. आचार संहिता से पहले दोनों पार्टियां तैयारी में जुट चुकी हैं. उदयपुर की बात करें तो यहां बीजेपी और कांग्रेस, दोनों पार्टियों ने अपनी रणनीति बना ली है कि इन दिनों में क्या करना है. एबीपी न्यूज ने उदयपुर के दोनों पार्टियों के जिलाध्यक्षों से बात की. एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान दोनों पार्टियों के जिलाध्यक्षों ने अपनी-अपनी रणनीति के बारे में जानकारी दी. 

भारतीय जनता पार्टी के उदयपुर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है. बूथ क्या पन्ना स्तर तक बैठकों का आयोजन चल रहा है. साथ ही पार्टी की तरफ से ओबीसी, एसटी, महिला, अल्पसंख्यक आदि मोर्चे पर भी  सम्मेलन आयोजित करवाए जाएंगे. साथ ही जिन नगर निगम, परिषद और पालिका में भाजपा बोर्ड हैं, उन क्षेत्रों में जो भी काम  वंचित रह गया है वो करवाने के लिए शुरुआत की है. टाइम से पहले उन कार्यों को करने के लिए कहा भी गया है, ताकि पार्षद अपने क्षेत्र में चुनाव के दौरान जा सकें और पार्टी के कार्यों के बारे में बता सकें.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने क्या कहा?
वहीं, कांग्रेस उदयपुर जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि अभी जयपुर बैठक में आए हैं. चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं और पार्टी तैयार है. चुनाव को लेकर हमारे कार्यकार्ता लोगों के बीच में जा रहे हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो कार्य राजस्थान के लिए किए है, उन्हें बता रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मंडल अध्यक्षों की बैठके चल रही हैं. एक बूथ, 10 यूथ की शुरुआत करनी है. वहीं बूथ स्तर पर कार्यकारिणी बनाई जा रही है. सभी को वोटर लिस्ट दे दी गई है और उसी अनुरूप कार्य किए जा रहे हैं. 

Rajasthan New: मोनू मानेसर और लॉरेंस बिश्नोई के बातचीत का वीडियो चैट मिला, लॉरेंस के संपर्क में क्यों था मोनू ? जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget