एक्सप्लोरर

ED Raids: 'परसों रेड मारने के लिए पांच नेता पहले ही ढूंढ ले बीजेपी,' ED के छापे पर गहलोत का पलटवार

ED Raids at Vaibhav Gehlot House: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को समन भेजा और राजस्थान प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर छापा मारा.

Ashok Gehlot on ED Raids: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके बेटे वैभव गहलोत को प्रवर्तन निदेशालय के समन भेजने और राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर छापेमारी मारने के एक्शन पर पलटवार किया है. ED की इस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश के हालात अब चिंताजनक हो गए हैं और देश में सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. गहलोत ने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 'ये जो हालात बना रखे हैं, इससे हम घबराने वाले नहीं हैं. ये इनको गलतफहमी है. अभी हम और गारंटी देने वाले हैं. पांच और गारंटी देने वाले हैं. उनको तैयारी कर लेनी चाहिए और पांच और नेताओं को चुन लेना चाहिए. ताकि कल हम जब गारंटी दें तो वो पहले से ही तय कर लें की परसों उन पांचों के घर पर छापा मार सकें.'

दरअसल गहलोत का कहना है कि बुधवार को झुंझुनू की रैली में कांग्रेस पार्टी ने जो गारंटी जनता को दी थी, उससे बीजेपी सरकार घबरा गई है और इसी लिए ED की कार्रवाई अगले दिन राजस्थान में हुई है. उन्होंने इसी के साथ इस तरह की कार्रवाई को चिंताजनक बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से देश में एजेंसियों की विश्वसनीयता खत्म हो जाएगी. 

'मीणा बोले 500 करोड़ पड़े हैं और ED पहुंच गई'

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर ED की रेड को लेकर भी केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए. उन्होंने ED की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एक पार्टी के प्रमुख के घर पर रेड मारने के मायने होते हैं. उन्होंने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा कहते हैं कि 500 करोड़ पड़े हैं तो इतना सुनते ही ED भी रेड मारने पहुंच जाती है. गहलोत का कहना है कि डोटासरा राजनीति अच्छे ढंग से कर रहे हैं तो उन्हें टारगेट बनाया जा रहा है.

गहलोत ने कहा कि चुनावी राज्यों में ED गैर बीजेपी दलों को परेशान कर रही है. उन्होंने उनके बेटे वैभव गहलोत को भेजे समन पर भी जवाब दिया. गहलोत ने कहा कि वैभव गहलोत पर कार्रवाई कर सीधे-सीधे उन्हें टारगेट करने की कोशिश की जा रही है. मुख्यमंत्री गहलोत का कहना है कि क्योंकि बीजेपी राजस्थान में उनकी सरकार नहीं गिरा सकी, इसलिए वो अब एजेंसियों के जरिए ये सब कार्रवाई कर रही है.

'जहां होते हैं चुनाव, वहां शुरू हुई ये नई परंपरा'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहलोत के साथ राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद थे. रंधावा ने ED की इस कार्रवाई को लेकर कहा कि आज लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है. रंधावा ने बताया कि ये राजस्थान और कांग्रेस शासित राज्यों में नई परंपरा शुरू की जा रही है. खासकर जिन राज्यों में चुनाव हो रहे होते हैं. रंधावा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन सब से डरने वाली नहीं है. 

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस नेताओं पर ED रेड पर सचिन पायलट की प्रतिक्रिया, बोले- 'साफ दिख रही BJP की घबराहट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget