एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारी नकल कर रहे हैं', जोधपुर में सीएम अशोक गहलोत का निशाना

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच सीएम अशोक गहलोत जोधपुर पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला और कहा कि पीएम मोदी हमारी नकल कर रहे हैं.

Rajasthan Assembly Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 2 दिन के दौरे पर अपने गृह नगर जोधपुर पहुंचे.  एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारी नकल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्रीय जलशक्ति मंत्री डरपोक मंत्री हैं. विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी (BJP) की पहली सूची सामने आई है. उसको देखकर लगता है कि राजस्थान में गुजरात मॉडल नहीं चला और राजस्थान में गुजरात मॉडल फेल हो गया है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी डरी हुई है. उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी ने सांसदों को विधानसभा के चुनावी मैदान में उतार दिया है.  क्या बीजेपी में कार्यकर्ता नहीं थे. बीजेपी की दो लिस्ट आ चुकी है और रोजाना झगड़े हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान की राजनीति में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है. 

गलत काम नहीं किया तो डर कैसा- गहलोत

अशोक गहलोत कहा कि केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बहुत डरपोक हैं. संजीवनी घोटाले में वो आरोपी नहीं हैं.  तो जमानत लेने के लिए कोर्ट जाने की क्या जरूरत है. जैसे मैंने कोई गलत काम किया ही नहीं तो मुझे डर कैसा. मैं उन पर आरोप लगाया था. किसी घोटाले में वह भी शामिल है. अब तो केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मोदी सरकार के डरपोक मंत्री हैं. अब डर के मारे एसओजी चलन सीट पेश नहीं कर पाए. इसलिए उसको रोकने के लिए कोर्ट पहुंचे गए हैं. 

'पीएम मोदी का सम्मान करता हूं'

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मैं सम्मान करता हूं, लेकिन वह जब जोधपुर आए थे. तो उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नहीं आए. क्योंकि उन्हें पता है कि मोदी सब काम कर लेंगे. मैं पीएम मोदी से कहना चाहता हूं कि आप वाकपटुता के शब्दों से राजनीति नहीं करें. पीएम मोदी के राजस्थान में कोई कार्यक्रम हुए हैं. कार्यक्रमों में औपचारिकता भर के लोकार्पण और शिलान्यास के काम किए जाते हैं. हमें समय नहीं मिलता है. इसलिए हम नहीं जा पाते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारी नकल कर रहे हैं. हमने काम की गारंटी दी थी कर्नाटक में, वही गारंटी राजस्थान में भी देने जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मेरी वजह से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) को बीजेपी ने उपहास पर रखा दिया. उसके बाद कैलाश मेघवाल और अब जोधपुर की जीजी सूर्यकांता व्यास को नजर अंदाज कर टिकट काट दिया गया. बीजेपी वालों को मेरी तारीफ करने वाले पसंद नहीं हैं. उन सबको मेरी तारीफ करने की सजा मिली है. सूर्यकांता व्यास जीजी अच्छा काम करती हैं. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Congress Candidate List: राजस्थान में कांग्रेस की 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, प्रताप सिंह खाचरियावास इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget